By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Police : राज्य की आत्मा की प्रहरी है उत्तराखंड पुलिस – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uttarakhand Police : राज्य की आत्मा की प्रहरी है उत्तराखंड पुलिस – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Police : राज्य की आत्मा की प्रहरी है उत्तराखंड पुलिस – मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने कहा कि हम उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मना रहे हैं.

admin
Last updated: 2025/11/08 at 5:40 AM
admin
Share
5 Min Read
Uttarakhand Police
Uttarakhand Police राज्य की आत्मा की प्रहरी है उत्तराखंड पुलिस - मुख्यमंत्री
SHARE
Highlights
  • राज्यपाल ने अधिकारियों को सम्मानित किया.
  • राज्यपाल ने सभी अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और जन नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदान और संघर्ष से यह राज्य अस्तित्व में आया.
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अंतर्गत रैतिक परेड के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों और राज्य आन्दोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

Uttarakhand Police : राज्य की आत्मा की प्रहरी है उत्तराखंड पुलिस :-  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह (Silver Jubilee Celebration of the Establishment of the State of Uttarakhand) के अवसर पर पुलिस लाइन (Police Line) , देहरादून (Dehradun ) में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  (Governor Lieutenant General Gurmit Singh) (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’  (Uttarakhand Police Magazine-2025) का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन किया गया, इसमें विशेष रूप से मोटरसाइकिल दल द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

राज्यपाल ने अधिकारियों को सम्मानित किया

रजत जयंती समारोह के अवसर पर इस वर्ष का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान निशानेबाज पद्श्री जसपाल राणा (Uttarakhand Gaurav Samman shooter Padmashree Jaspal Rana) , उद्यमी एवं समाजसेवी देव रतूड़ी, अभिनेता एवं लेखक स्व. टॉम ऑल्टर, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी स्व. सुशीला बलूनी, चिपको आंदोलन (Chipko Aandolan )  की जननी स्व. गौरा देवी, भूवैज्ञानिक स्व. खड़ग सिंह वल्दिया, वीरांगना स्व. तीलू रौतेली एवं लेखक स्व. शैलेश मटियानी को दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025 प्रदान किए। उक्त महानुभावों की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके परिजनों द्वारा प्राप्त किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

राज्यपाल ने कहा कि हम उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मना रहे हैं, यह क्षण हमारे लिए खुशी और आत्म-गौरव के पल हैं। राज्यपाल ने सभी अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और जन नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदान और संघर्ष से यह राज्य अस्तित्व में आया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने भव्य परेड की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और दूरदर्शी दृष्टिकोण से एक सशक्त और आधुनिक पुलिस बल के रूप में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा ‘‘ड्रग्स-फ्री उत्तराखण्ड’’ के लक्ष्य की दिशा में पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अंतर्गत रैतिक परेड के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों और राज्य आन्दोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखण्ड की स्थापना का स्वप्न साकार हुआ और विशेष औद्योगिक पैकेज के माध्यम से राज्य की नींव को मजबूती प्रदान करने का कार्य भी उन्होंने किया। पिछले 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में राज्य के विकास में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के इन 25 वर्षों की यात्रा में राज्य ने अनेकों चुनौतियों और समस्याओं का सामना करते हुए आज देश के अग्रणी और सशक्त राज्य के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। समय-समय पर राज्य को कई प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों से भी जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों में राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी अपने आप में एक बड़ी चुनौती रही है। इन कठिनाइयों के बीच उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य की आत्मा की प्रहरी और मूक साधक की भांति प्रत्येक मोर्चे पर डटकर जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उत्तराखण्ड पुलिस (#UttarakhandPolice ) ने महिला अपराधों के निराकरण में सराहनीय कार्य किया है।

You Might Also Like

UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं भाजपा नेता – हरदा

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

CAMPAUttarakhand : CAMPA परियोजना समिति की 12वीं बैठक में बड़े फैसले

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

TAGGED: #narendra modi, #police, #uttarakhand police, anti-narcotics force, Chief Minister Uttarakhand, community policing, crime control Uttarakhand, crime prevention, cyber crime, dehradun, DGP Uttarakhand, drug free Uttarakhand, drug trafficking crackdown, emergency response, India police news, khoji narad, khoji narad breaking news, Law Enforcement, lt gen gurmeet singh, mountain state security, natural disaster response, Patrolling Uttarakhand, police allowances hike, police awards, police budget, police communication, police equipment, police headquarters, police infrastructure, police initiatives, police leadership, police martyrdom, police modernization, police motivation, police operations, police public relations, police recruitment, police reforms, police stations, Police Technology, police training, police welfare, Public Safety, pushkar singh dhami, quick response team, rural policing, safety measures, social harmony, SSP Dehradun, state administration, state police, state security, terrorism India, urban policing, uttarakhand, Uttarakhand governance, Uttarakhand law and order

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 8, 2025 November 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand Farmers Uttarakhand Farmers : किसानों का परिश्रम हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री
Next Article Uttarakhand Silver Jubilee Uttarakhand Silver Jubilee : पीएम मोदी के स्वागत हो देहरादून तैयार – सविन बंसल ,डीएम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?