Aryan Khan : Shah Rukh Khan को Direct करेंगे Aryan Khan | Bollywood में होने वाला है बड़ा धमाका! :- शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार एक्टिंग नहीं, डायरेक्शन को लेकर! आर्यन ने बतौर हीरो नहीं, बल्कि डायरेक्टर बनकर बॉलीवुड में कदम रखा है, और अब वे अपने पिता यानी किंग खान के साथ बड़ा धमाका करने जा रहे हैं! तो आइए जानते हैं, क्या है आर्यन के नए प्रोजेक्ट की पूरी कहानी।
डायरेक्टर के रूप में धमाकेदार एंट्री
आर्यन खान (Aryan Khan) ने वेब सीरीज़ ‘The Bad’s of Bollywood’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत को बेहद करीब से दिखाया गया।
इस सीरीज़ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान खींच लिया. लोगों ने कहा — “आर्यन ने अपने पिता की तरह नहीं, बल्कि अपने दम पर पहचान बनाई।”
अब आर्यन वेब की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।
पिता शाहरुख खान को करेंगे डायरेक्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान अपने तीसरे प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं, और इस बार वो किसी और को नहीं, बल्कि खुद शाहरुख खान को डायरेक्ट करेंगे! यानि, पहली बार दर्शक बड़े पर्दे पर बाप-बेटे की जोड़ी को इस अनोखे अंदाज़ में देखेंगे. सूत्रों का कहना है कि आर्यन अपने पिता को डायरेक्ट करने से पहले एक सफल फिल्म बनाकर खुद को साबित करना चाहते हैं. उनका मानना है कि — “नाम से नहीं, काम से पहचान बनानी है।”
2027 में बड़े पर्दे पर धमाका
सूत्रों के मुताबिक, आर्यन और शाहरुख खान की यह फिल्म साल 2027 में रिलीज़ हो सकती है. दोनों ने इसकी कोर स्क्रिप्ट और आइडिया पर काम पूरा कर लिया है। फिलहाल आर्यन अपने दूसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग में बिज़ी हैं,
जो एक फीचर फिल्म होगी, और जल्द ही उसकी कास्टिंग शुरू हो जाएगी. बॉलीवुड गलियारों में अब बस एक ही चर्चा है — “किंग खान को डायरेक्ट करेगा उनका बेटा!”
शाहरुख खान की ‘किंग’ से पहले का जलवा
वहीं शाहरुख खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में इसका टीज़र और लुक रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
‘किंग’ साल 2026 में रिलीज़ होगी, और उसके ठीक बाद फैंस को देखने को मिल सकता है आर्यन खान के निर्देशन में किंग खान का नया अवतार!

