Govinda Apology : “गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर मांगी माफी — जानिए पूरा मामला!” : – बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट (podcast) के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल मचा दी. अब गोविंदा ने इस पूरे मामले पर खुलकर सफाई दी है और माफी भी मांगी है।
सुनीता का बयान बना विवाद
दरअसल, सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनके पति गोविंदा अंधविश्वास पर काफी खर्चा करते हैं. उन्होंने बताया कि गोविंदा के एक पंडित जी हैं,
जो पूजा करने के लिए करीब 2 लाख रुपये तक लेते हैं, सुनीता ने कहा था — “मैं अपने पति से कहती हूं कि खुद पूजा करो, क्योंकि भगवान तुम्हारी प्रार्थना सुनेंगे,
पंडित का कराया पूजा-पाठ काम नहीं आएगा।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए — कुछ ने सुनीता का समर्थन किया तो कुछ ने इसे गोविंदा की आस्था पर सवाल बताया।
गोविंदा ने मांगी माफी
अब खुद गोविंदा ने एक वीडियो जारी करके पंडित जी और अपने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा — “मैं सभी से कहना चाहता हूं कि हमारे घर से जुड़े आदरणीय पंडित जी, मुख्य शुक्ला जी बहुत ही गुणी और योग्य व्यक्ति हैं. आपके पिता जटाधारी जी से हमारी फैमिली का रिश्ता पुराना है. मेरी धर्मपत्नी ने जो अपशब्द कहे, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और उन बातों का खंडन करता हूं।”
गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्होंने कई मुश्किल वक्त पंडित जी के साथ गुज़ारा है और हमेशा उनसे सकारात्मक ऊर्जा और मार्गदर्शन मिला है।
सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
वीडियो सामने आने के बाद गोविंदा के फैंस ने उनकी ईमानदारी और विनम्रता की सराहना की. कई लोगों ने लिखा — “यही है असली स्टार का बड़प्पन।”
वहीं कुछ यूजर्स ने सुनीता आहूजा को “स्पष्टवादी” कहकर सपोर्ट किया, इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि बॉलीवुड के सबसे चहेते कलाकार
गोविंदा अपने संस्कारों और विनम्रता के लिए कितने प्रिय हैं।
अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह विवाद यहीं खत्म हो जाए और गोविंदा अपनी मुस्कुराहट और कॉमेडी से फिर से दर्शकों का दिल जीतते रहें।

