जंगल सफारी की उलटी गिनती शुरू : – उत्तराखंड में जंगल सफारी सीजन की तैयारियां तेज़ हो गई हैं, कार्बेट टाइगर रिज़र्व (CTR) में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए वन मोटर मार्गों की मरम्मत जोरों पर है, ताकि 15 अक्टूबर से बिजरानी गेट से सफारी की शुरुआत की जा सके। वहीं, तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की नई सुविधा शुरू करने का काम अंतिम चरण में है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
हर साल साढ़े तीन लाख से अधिक पर्यटक कार्बेट टाइगर रिज़र्व में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने पहुंचते हैं। यहां छह गेटों के ज़रिए डे सफारी और नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध है। इस बार मानसून के कारण कई वन मार्गों को भारी नुकसान हुआ है।
कार्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बिजरानी ज़ोन में पुलिया और रास्तों की मरम्मत के साथ फॉरेस्ट रेस्ट हाउस की सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। अन्य जोन, जैसे ढिकाला, झिरना, दुर्गा देवी और ढेला गेट, 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
डीएफओ तरुण एस ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजाजी टाइगर रिज़र्व के निदेशक कोको रोसे ने भी बताया कि बरसात से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं और सभी रास्ते ठीक होने के बाद 15 नवंबर के बाद सफारी को अनुमति दी जाएगी।

