By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UKSSSC पेपर लीक काण्ड – उत्तराखंड में महासंग्राम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > UKSSSC पेपर लीक काण्ड – उत्तराखंड में महासंग्राम
उत्तराखण्डदेहरादून

UKSSSC पेपर लीक काण्ड – उत्तराखंड में महासंग्राम

रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी SIT जांच - मुख्य सचिव

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
5 Min Read
UKSSSC paper leak scandal - great battle in Uttarakhand
UKSSSC पेपर लीक काण्ड - उत्तराखंड में महासंग्राम
SHARE
Highlights
  • हर जिले में आंदोलन - देहरादून की सड़कों पर बवाल ही बवाल.
  • जानिये पेपर लीक काण्ड की पूरी कहानी .
  • इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आए.

UKSSSC पेपर लीक काण्ड – उत्तराखंड में महासंग्राम :-  पहले जमकर बवाल … फिर युवाओं के सरकार से सवाल …. पहाड़ से मैदान तक हंगामा और संग्राम फिर सरकार ने किया बड़ा एलान …. जी हाँ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने की घोषणा की है. एसआईटी को एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में : – खाली पेट पपीता खाने के फायदे

जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा. उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ये जानकारी देते हुए कहा कि हम इस पूरी घटना से बहुत कुछ सीख रहे हैं और अगर कहीं पर कुछ कमी रही है तो उसे सही किया जाएगा. क्योंकि राज्य सरकार यह नहीं चाहती कि युवाओं के साथ किसी तरह का धोखा हो।

जिन लोगों ने भी यह षडयंत्र किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर ऐसे किसी भी मामले की जानकारी किसी भी व्यक्ति के पास है तो वह राज्य सरकार, शासन और पुलिस से जानकारी साझा कर सकता है।

जानिये पेपर लीक काण्ड की पूरी कहानी —-

21 सितंबर को UKSSSC ने स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. प्रदेश भर के 445 केंद्रों पर सुबह 11 बजे परीक्षा एक साथ शुरू हुई थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्न पत्रों से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए थे. इसके बाद ही उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पेपर लीक होने के आरोप लगाए थे. इस घटना के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था. इन सबके बाद UKSSSC की तरफ से देहरादून एसएसपी अजय सिंह को एक प्रार्थना पत्र दिया गया।

21 सितंबर देर रात ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने एक प्रेस वार्ता की थी. इस दौरान यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा था कि जैमर लगने के बावजूद परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र कैसे बाहर आए? ये हैरान करने वाला है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में : – सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आए. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो खालिद नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने बीते रोज (23 सितंबर) हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खालिद की बहनों को भी हिरासत में लिया है. हालांकि बाद में एक को छोड़ दिया था. वहीं दूसरी बहन साबिया का गिरफ्तार कर लिया था. जांच में सामने आया कि पेपर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट हरिद्वार से लीक हुआ था. इस सेंटर पर खालिद भी एग्जाम देने गया था।

जांच में ये सामने आया कि जिस केंद्र में खालिद परीक्षा दे रहा था, उस केंद्र में कुल 18 कमरे थे. केंद्र में परीक्षा के लिए कुल 15 जैमर लगे थे, लेकिन कमरा नंबर 9, 17 और 18 में जैमर नहीं लगे हुए थे. इन्हीं में से एक कमरा नंबर 9 में खालिद परीक्षा दे रहा था. इसी कमरे से बैठकर खालिद ने किसी डिवाइस से परीक्षा के तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजे थे और साबिया ने प्रोफेसर सुमन चौहान को भेजे थे।

वर्तमान समय में खालिद और उसकी दोनों बहनें पुलिस की गिरफ्त में हैं. हालांकि, खालिद का मोबाइल गायब है. पुलिस ने बताया था कि इस मामले के बाहर आने के बाद खालिद लखनऊ भाग गया था. हालांकि, वहीं से लौटते समय पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस को खालिद के मोबाइल की तलाश है, जो उसने कहीं गुम कर दिया है।

पुलिस को उम्मीद है कि खालिद के मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं. बता दें कि, यूकेएसएसएससी पेपर से ठीक पहले 20 सितंबर शनिवार की रात को पुलिस ने नकल माफिया हाकम सिंह और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कुछ अभ्यार्थियों को एग्माज में पास कराने का झांसा दिया था और इसी आधार पर आरोपियों ने उसे 15-15 लाख रुपए मांगे थे। अब सबकी नज़र एसआईटी की रिपोर्ट पर लग गयी है क्योंकि देखना दिलचस्प होगा कि जांच में अभी कौन कौन से नाम और नए खुलासे सामने आते हैं।

You Might Also Like

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

NainaDeviMandir : नैनीताल में है चमत्कारी नयना देवी मंदिर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

DhamiCabinet : धामी मंत्रिमंडल विस्तार – 5 विधायकों ने ली शपथ

TAGGED: #AntiCorruption, #CorruptionExposed, #CorruptionScam, #CorruptSystem, #EducationFraud, #EducationScam, #ExamCheating, #ExamFraud, #ExamJustice, #ExamLeak, #ExamScam, #ExamScamAlert, #ExamScandal, #ExamSystemFailed, #ExamSystemScam, #FightCorruption, #FightForFuture, #FightForJustice, #FraudAlert, #JusticeForStudents, #JusticeForYouth, #JusticeMovement, #narendra modi, #PaperLeakCase, #PaperLeakNews, #PaperLeakProtest, #PaperLeakScandal, #ProtestAlert, #ProtestInUttarakhand, #ProtestNews, #ScamAlert, #ScamExpose, #ScamNews, #StopCorruption, #StopFraud, #StopPaperLeak, #StudentRights, #StudentUnity, #UKSSSCExam, #UKSSSCLeak, #UKSSSCNews, #UKSSSCProtest, #UKSSSCScam, #UKSSSCUpdates, #UttarakhandProtest, #VoiceOfStudents, #YouthFight, #YouthProtest, Anand Bardhan, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, paperleak, pushkar singh dhami, savefuture, StudentProtest, UKSSSC पेपर लीक काण्ड - उत्तराखंड में महासंग्राम, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 September 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'Copy jihad will not be tolerated, we will destroy it' - Dhami ‘नकल जिहाद बर्दाश्त नहीं, मिट्टी में मिला देंगे – धामी
Next Article Who has married the most in India? भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NainaDeviTemple
NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था
नैनीताल March 25, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून March 25, 2026
WomenHeartAttack
WomenHeartAttack : महिलाओं को कम आते हैं हार्ट अटैक , जानिए कारण
लफ्फाज़ी March 25, 2026
FakeIASArrest
FakeIASArrest : 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट
भांडा फोड़ March 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?