उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश का कहर, चार धाम यात्रा फिर से शुरू :- नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड में इन दिनों मौसम जैसे आंख मिचौली खेल रहा है, कभी तेज़ धूप, तो कभी अचानक मूसलधार बारिश, आज की इस वीडियो में हम जानेंगे मौसम विभाग का नया अलर्ट, किन जिलों में हो सकती है भारी बारिश और साथ ही जानेंगे चार धाम यात्रा के ताज़ा अपडेट, IMD का नया अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज के लिए तीन ज़िलों, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल, में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
इन इलाकों में गरज चमक के साथ तेज़ बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और कुछ अन्य ज़िलों में भी रुक रुक कर बारिश हो सकती है, जनता को सावधानी बरतने की सलाह, देहरादून में ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई है और सुबह का तापमान चौबीस डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि हवा की गुणवत्ता संतोषजनक है, लेकिन मौसम की अस्थिरता लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है, अगस्त महीने में लगभग पूरे महीने रेड अलर्ट जारी रहा और भूस्खलन की चेतावनी दी जाती रही, हाल के कुछ दिनों में येलो अलर्ट जारी था, लेकिन आज फिर भारी बारिश की संभावना है, इसलिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अलर्ट रहने की सख्त ज़रूरत है।
चार धाम यात्रा फिर से शुरू, सबसे बडी राहत की खबर यह है कि, चार धाम यात्रा, जो एक से 05 सितंबर 2025 तक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रोकी गई थी, वह आज 06 सितंबर से दोबारा शुरू कर दी गई है, यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और रास्तों की स्थिति की जानकारी जरूर लें, प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करना बेहद ज़रूरी है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- पंजाब की बाढ़: कलाकारों और जनता का जज़्बा एक साथ
तो दोस्तों, उत्तराखंड का मौसम फिलहाल स्थिर नहीं है, जहाँ एक तरफ़ प्रकृति की सुंदरता देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर खतरा भी बना हुआ है, अगर आप उत्तराखंड यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सावधानी बरतें और मौसम विभाग की अपडेट्स पर नज़र रखें, वीडियो अच्छा लगा हो तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें, फिर मिलेंगे अगली अपडेट के साथ, धन्यवाद।

