Baaghi 4 Vs The Bengal Files: बॉक्स ऑफिस का महायुद्ध :- नमस्कार दोस्तों, पाँच सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बडी फिल्में टकराईं, एक तरफ था एक्शन से भरपूर बागी फोर और दूसरी ओर थी सच्ची घटना पर आधारित द बंगाल फाइल्स, दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा थी, लेकिन सवाल है, किसने मारी बाज़ी आज हम जानेंगे दोनों फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स औफिस हाल, बागी फोर का धमाकेदार आगाज़, बागी फोर ने पहले ही दिन दिखा दिया कि एक्शन फिल्मों का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
इस फिल्म ने पहले दिन पूरे 12 करोड रुपये की तगडी ओपनिंग ली, जो कि बागी फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म से भी ज़्यादा है, बागी वन ने जहाँ नौ दशमलव एक चार करोड से खाता खोला था, वहीं बागी फोर ने अपने स्टाइलिश एक्शन और टाइगर श्रॉफ की दमदार परफॉर्मेंस के दम पर बडी छलांग मारी, अगर बात करें ऑक्यूपेंसी की, तो सुबह के शो में 22.16 प्रतिशत, दोपहर में 26.37 प्रतिशत, शाम को 27.51 प्रतिशत, और रात के शो में शानदार 37.23 प्रतिशत सीटें भरी रहीं, यह साफ दिखाता है कि दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है, द बंगाल फाइल्स की भावुक शुरुआत, अब बात करते हैं द बंगाल फाइल्स की, जो कि एक गंभीर और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे अनुभवी कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड रुपये का कलेक्शन किया, हालांकि ये आंकडा बागी फोर से कम है, लेकिन एक कंटेंट बेस्ड फिल्म के लिए ये खराब शुरुआत नहीं मानी जाती, इस फिल्म की टोन, गहराई और मुद्दा एक अलग दर्शक वर्ग को अपील करता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- मुंबई को उड़ाने की साजिश? अनंत चतुर्दशी पर आई डरावनी धमकी!
जो धीरे धीरे सिनेमाघरों तक पहुँचता है, साउथ की एंट्री और मुकाबला और भी कडा, पाँच सितंबर को ही साउथ की दो फिल्में दिल मद्रासी और घाटी भी रिलीज़ हुईं, जो कि सिर्फ़ साउथ इंडियन भाषाओं में आई हैं, हिंदी बेल्ट में इनका असर भले ही कम रहा हो, लेकिन साउथ मार्केट में इनका अपना अलग क्रेज है, इससे ये साफ है कि बॉक्स औफिस पर मुकाबला अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रह गया, कौन जीता पहला दिन, तो दोस्तों, पहले दिन की बात करें तो बागी फोर ने कमाई के मामले में बाज़ी मार ली है, लेकिन द बंगाल फाइल्स भी अपने दमदार कंटेंट से धीरे धीरे ग्रो कर सकती है, आपको कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आई, नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

