By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण
देहरादून

देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण

श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई. में चैत्र मास की पंचमी को हुआ था और 1676 ई. में वे देहरादून आए.

admin
Last updated: 2025/09/01 at 5:34 AM
admin
Share
4 Min Read
देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण
देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण
SHARE
Highlights
  • श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
  • शिविर में पुरूषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया.
  • महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर के किनारे श्री गुरु महाराज जी को तर्पण अर्पित किया गया.

देहरादून बसाने वाले श्री गुरु महाराज को तर्पण :- श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।”

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर के किनारे श्री गुरु महाराज जी को तर्पण अर्पित किया गया। इसके पश्चात पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर से पूजन कर गुरु महिमा का स्मरण किया गया। पूजा -अर्चना के बाद संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया और विशेष लंगर का आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सायं काल में श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी और चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संगतों की सेवा हेतु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

गौरतलब है कि श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई. में चैत्र मास की पंचमी को हुआ था और 1676 ई. में वे देहरादून आए। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। उनके डेरे से ही इस नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 संवत 1744 (4 सितम्बर 1687) को परमात्मा का ध्यान करते हुए वे परमात्मा में लीन हो गए। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगते समाधि की सेवा करती हैं तभी से संगतें उनकी समाधि की सेवा करती आ रही हैं और हर वर्ष इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप में श्रद्धाभाव से मनाती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और गुरु कृपा की छाया बने रहने की प्रार्थना की।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। श्री महाराज जी ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी को आर्शीवाद दिया। उन्होंने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किये जा रहे रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शिविर में पुरूषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान प्रख्यात भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी, श्री पृथ्वीनाथ सेवादल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विवेक मोहन श्रीवास्तव व महाकाल सेवा समिति के रौशन राणा, हेमराज अरोड़ा, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि उपस्थित रहे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक टीम का प्रतिनिधित्व अमित चन्द्रा व डॉं0 सुप्रीत कौर ने किया।

You Might Also Like

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

KumbhMela2027 : डीएम ने नारी निकेतन की संवासनियों को पार्क की सैर कराई 

TAGGED: #AncestralHomage, #AncientWisdom, #BlessedCity, #CulturalIdentity, #CulturalRoots, #DehradunHeritage, #DivineGrace, #DivinePath, #EternalLegacy, #EternalWisdom, #GuruBhakti, #GuruBlessings, #GuruDevotion, #GuruLegacy, #GuruMaharaj, #GuruRemembrance, #GuruRespect, #GuruTeachings, #GuruWorship, #HolyOfferings, #HolyRituals, #IndianFaith, #IndianLegacy, #IndianSpirituality, #IndianTraditions, #LifeAndLegacy, #PayingRespects, #PeaceAndFaith, #RememberingGuru, #RitualCeremony, #RitualOfferings, #SacredHomage, #SacredRitual, #SacredSoul, #SacredTradition, #SacredVows, #SoulConnection, #SoulfulTribute, #SpiritualCulture, #SpiritualJourney, #SpiritualLeader, #SpiritualLight, #SpiritualPractice, #SpiritualWisdom, #TraditionAndFaith, #Tribute, CulturalHeritage, dehradun, IndianCulture, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 1, 2025 September 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वैष्णों देवी कर रही पति कल्कि का इंतज़ार वैष्णों देवी कर रही पति कल्कि का इंतज़ार
Next Article कहां होता है अकाल मृत्यु वाले पितरों का श्राद्ध कहां होता है अकाल मृत्यु वाले पितरों का श्राद्ध ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?