By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन ! पढ़िए वजह
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन ! पढ़िए वजह
रुद्रप्रयाग

खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन ! पढ़िए वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतुल ने अपनी मेहनत से अन्य लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा सामान्य परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति संकल्प लेकर काम करता है तो उसके सपने जरूर पूरे होते हैं.

admin
Last updated: 2025/07/24 at 4:58 AM
admin
Share
5 Min Read
खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन
खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन
SHARE
Highlights
  • रुद्रप्रयाग जिले के अतुल ने केदारनाथ में घोड़े खच्चर चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला.
  • अतुल कुमार ने कहा कि उनकी एकमात्र प्रेरणा जीवन में आगे बढ़ना और अपने तथा अपने परिवार के लिए कुछ बेहतर करना है.
  • रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गांव से प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान तक की अपनी प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बताते हुए गर्व महसूस करते हैं.

खच्चर वाले को मुख्यमंत्री ने किया फोन ! पढ़िए वजह :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के आई आई टी मद्रास में चयनित युवा अतुल से टेलीफोनिक बात करते हुए शाबाशी दी और कहा की सरकार उनके साथ खड़ी है क्योंकि वो एक मिसाल बन गए हैं उत्तराखंड के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतुल ने अपनी मेहनत से अन्य लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा सामान्य परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति संकल्प लेकर काम करता है तो उसके सपने जरूर पूरे होते हैं। जीवन में कोई चीज असंभव नहीं है। उन्होंने कहा अतुल ने प्रत्येक उत्तराखंडी को गौरवान्वित और प्रेरित किया है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले के अतुल ने केदारनाथ में घोड़े खच्चर चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला. इसके साथ ही अपनी मेहनत और संघर्ष की बदौलत उनका आई आई टी मद्रास में चयन हुआ है। आपको ये कहानी किताबी भले लगे लेकिन है सौ फ़ीसदी सच्ची और अब ये युवाओं के लिए प्रेरणा बन गयी है जो अभाव को कमज़ोरी मान कर हार जाते हैं।

अतुल कुमार ने कहा कि उनकी एकमात्र प्रेरणा जीवन में आगे बढ़ना और अपने तथा अपने परिवार के लिए कुछ बेहतर करना है। अतुल कुमार, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए केदारनाथ धाम की खड़ी पगडंडियों पर तीर्थयात्रियों को घोड़ों और खच्चरों पर ले जाते थे, उसने आईआईटी-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेएएम) 2025 उत्तीर्ण कर ली है और आईआईटी मद्रास के लिए चयनित हुए हैं ।

अतुल जो एक घोड़ा पालक के बेटे हैं, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गांव से प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान तक की अपनी प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बताते हुए गर्व महसूस करते हैं । उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र प्रेरणा जीवन में आगे बढ़ना और अपने तथा अपने परिवार के लिए कुछ बेहतर करना है। कुमार ने मीडिया को बताया, “मैं रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गाँव से हूँ… मुझे 12वीं तक ज़्यादा जानकारी नहीं थी। पहाड़ी इलाकों में ज़्यादा जागरूकता नहीं है। मुझे नहीं पता था कि आईआईटी जैसी कोई चीज़ भी होती है।”

यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

उन्होंने आगे कहा, “मैंने 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद प्रवेश परीक्षा नहीं दी । लेकिन फिर मुझे शिक्षकों से पता चला कि मैं आईआईटी से मास्टर डिग्री हासिल कर सकता हूँ। मेरे शिक्षकों और दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया और मुझे बहुत प्रेरित किया।” केदारनाथ से लौटने के बाद आईआईटी-जेएएम परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और नोट्स के लिए अपने दोस्त से मदद ली थी। “मैंने जुलाई में पढ़ाई शुरू की। मैं जून में केदारनाथ से लौटा ही था, जहाँ मैं काम कर रहा था। वहाँ नेटवर्क नहीं था और हम तंबुओं में रहते थे, इसलिए पढ़ाई करना संभव नहीं था। मेरे दोस्त महावीर, जिन्होंने पहले से तैयारी कर रखी थी, उसने अपने नोट्स शेयर करके मेरी बहुत मदद की। मैंने जनवरी तक लगातार पढ़ाई की और परीक्षा फरवरी में थी।

आपको बता दें कि उनके पिता घोड़ों की देखभाल का काम करते हैं और यही परिवार की मुख्य आजीविका है। छुट्टियों में कुमार उनकी मदद करते थे। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन ने अभी-अभी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने आगे कहा, “प्रतिक्रिया ज़बरदस्त रही। मेरी अपनी खुशी से ज़्यादा, दूसरों के चेहरों की खुशी ने मुझे छुआ—शिक्षकों से लेकर उन लोगों तक जिन्होंने मुझे कभी पढ़ाया तक नहीं, सभी ने मुझे बधाई देने के लिए फ़ोन किया। अपने समुदाय को गौरवान्वित करना अच्छा लगता है।” आज जब खुद सरकार ने बधाई देकर उन्हें राज्य के लिए एक मिसाल बताया है तो निश्चित ही युवाओं को इस उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी

You Might Also Like

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

MDDABulldozerAction : अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस – बंशीधर तिवारी

TAGGED: #ChiefMinisterCall, #ChiefMinisterDhami, #CitizenConnect, #CMDirectCall, #CMHelpline, #CMIntervention, #CMResponse, #CommonManHero, #CommonManNews, #DailyLifeStory, #EmotionalStory, #GoodGovernance, #GovernanceMatters, #GovernmentAction, #HeartwarmingStory, #HelpingHand, #HimalayanRegion, #HonestLiving, #HonestWork, #HumanInterestStory, #HumanityFirst, #IndiaToday, #InspiringStories, #LeadershipInAction, #MountainPeople, #MountainTales, #MuleOperatorStory, #MuleSupport, #narendra modi, #NewsThatMatters, #NewsUpdate, #PahadiNews, #PeopleFirst, #PhoneCallViral, #PositiveNews, #PublicConnect, #pushkarsinghdhami, #RealHeroes, #SocialImpact, #SocialMediaTrending, #TrueStory, #UnexpectedCall, #UnsungHero, #VillageHero, #ViralIncident, #viralnews, breakingnews, char dham yatra 2025, CMUttarakhand, dehradun, dehradunnews, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Rudraprayag, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 24, 2025 July 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी कैबिनेट की बैठक संपन्‍न धामी कैबिनेट की बैठक संपन्‍न, तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी
Next Article मुख्यमंत्री सख्त - एलिवेटेड सड़क मिलेगी जल्द मुख्यमंत्री सख्त – एलिवेटेड सड़क मिलेगी जल्द

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?