By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी – अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी – अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखण्ड

कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी – अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

"कोरोना अलर्ट: नई गाइडलाइन जारी"

admin
Last updated: 2025/05/27 at 5:38 AM
admin
Share
4 Min Read
कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी
कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी
SHARE
Highlights
  • "फिर लौटा कोविड का खौफ!"
  • "स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क"
  • "गाइडलाइन से बढ़ी सख्ती"

कोविड-19 के दिशा निर्देश जारी – अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग :  देशभर में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ कोविड-19 प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए। डॉ. कुमार ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन की सभी व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय और दुरुस्त रहनी चाहिए। बैठक में महानिदेशक चिकित्सा डॉ सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना, असिस्टेंट डारेक्टर डॉ पंकज सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ मनोज शर्मा, सीएमएस दून मेडिकल कॉलेज डॉ आरएस बिष्ट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Contents
कोविड-19 की अफवाहों पर ध्यान न दें – स्वास्थ्य सचिव Covid 19उत्तराखंड सरकार सतर्क : कोविड-19 की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग अलर्टरैपिड रिस्पांस टीम पूरी तरह तैयार रहेकोविड-19 से बचाव हेतु क्या करें और क्या न करें :-क्या न करें :

कोविड-19 की अफवाहों पर ध्यान न दें – स्वास्थ्य सचिव Covid 19

स्वास्थ्य सचिव ने कहा है की “कोविड-19 के मामलों में देशभर में आई हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें किसी भी संभावित चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समय घबराने की नहीं, बल्कि सतर्कता बरतने और सजग रहने की आवश्यकता है।  मैं राज्य के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना, भीड़भाड़ से बचना और लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

उत्तराखंड सरकार सतर्क : कोविड-19 की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हम सभी को एकजुट होकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी है ताकि हम न केवल खुद को, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रख सकें। यह समय अनुशासन और सहयोग का है, न कि लापरवाही का। राज्य सरकार हर स्तर पर आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “राज्य के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वे कोविड मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, ICU बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।

रैपिड रिस्पांस टीम पूरी तरह तैयार रहे

IDSP कार्यक्रम के अंतर्गत गठित रैपिड रिस्पांस टीमों को किसी भी असामान्य परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड लक्षणों वाले सभी रोगियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी और कोविड पॉजिटिव नमूनों को Whole Genome Sequencing (WGS) के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।

कोविड-19 से बचाव हेतु क्या करें और क्या न करें :-

क्या करें:

1. छींकते/खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू से ढकें।
2. भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें।
3. हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोएं।
4. पर्याप्त मात्रा में पानी व पौष्टिक आहार लें।
5. लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें और उसी अनुसार दवा लें।
6. संक्रमित होने की आशंका पर दूसरों से दूरी बनाए रखें।
7. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें :

1. प्रयोग किए गए टिश्यू या रूमाल का दोबारा उपयोग न करें।
2. हाथ मिलाने से बचें।
3. लक्षणग्रस्त लोगों के संपर्क में न आएं।
4. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
5. बार-बार आंख, नाक और मुंह न छुएं।
6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।

You Might Also Like

PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक

ContentCreators : सीएम धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से की खास अपील

TAGGED: #BreakingNewsIndia, #CoronaAlert, #CoronaIndia, #CoronaLatest, #CoronaSOPIndia, #CoronavirusIndia, #COVID19, #Covid2025, #CovidAwareness, #COVIDCare, #COVIDEmergency, #COVIDGuideline, #COVIDHealth, #COVIDIndia2025, #COVIDMonitoring, #CovidNews, #COVIDOutbreak, #CovidPrecautions, #CovidPreparedness, #CovidProtocols, #CovidSafety, #COVIDSOP, #COVIDStats, #CovidTesting, #CovidUpdate, #CovidWave, #DiseasePrevention, #HandSanitizer, #HealthCrisis, #HealthDepartment, #HealthMinistryIndia, #IndiaAlert, #IndiaCOVIDGuidelines, #IndiaHealthAlert, #IndianGovernment, #InfectionControl, #LockdownAlert, #MaskUp, #MedicalAlert, #MedicalGuidelines, #narendra modi, #NewCOVIDWave, #NewGuidelines, #PublicHealth, #SocialDistancing, #StayHomeStaySafe, #StaySafe, #VirusThreat, #VirusUpdate, #WearMask, Anand Bardhan, dehradun, dr dhan singh rawat, healthnews, khoji narad, khoji narad breakingnews, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 27, 2025 May 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन शुरू केएस चौहान के निर्देशन में कुमांऊ के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन शुरू
Next Article आपदा फंड समय से जारी हों आपदा फंड समय से जारी हों – मुख्य सचिव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DhamiCabinet : हरिद्वार में धामी कैबिनेट का बड़ा मंथन! 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून October 12, 2026
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव
उत्तराखण्ड October 12, 2026
GangaPujan
GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन
उत्तराखण्ड October 12, 2026
MountMukutEast
MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण
देहरादून October 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?