By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा भारतीयों का दिल तोड़ा – 8 विकेट से जीता मैच : सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा भारतीयों का दिल तोड़ा – 8 विकेट से जीता मैच : सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा भारतीयों का दिल तोड़ा – 8 विकेट से जीता मैच : सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

अबुधाबी (एजेंसी)। न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई है। अगर इस मैच में कीवी टीम हारती तो ही भारत टॉप-4 में आगे बढ़ सकता था, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। न्यूजीलैंड ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया।

Contents
5 अफगानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके18.1 ओवर में जीता न्यूजीलैंडराशिद के 400 विकेट पूरे

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 20 ओवरों के खेल में 124/8 का स्कोर ही बना सकी। नजीबुल्लाह जादरान 73 टॉप स्कोरर रहे, जबकि ट्रेंट बोल्ट के खाते में 3 विकेट आई। 125 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने बहुत ही आसानी के साथ 18.1 ओवर के खेल में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 3 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ट को ‘मैन ऑफ द मैचÓ चुना गया। 2012 के बाद पहली बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।

5 अफगानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 124 रन बनाए। उनके लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 73 रनों का पारी खेली। उनके अलावा अफगान टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। नजीबुल्लाह के अलावा कप्तान नबी ने 14 और नईब ने 15 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को तीन, टिम साउदी ने दो और नीशाम, मिल्ने और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

18.1 ओवर में जीता न्यूजीलैंड

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन 40 रन और डेवोन कॉन्वे 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन और डेरिल मिचेल ने 17 रन की पारी खेली। तीन विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

विलियमसन की दमदार कप्तानी : केन विलियमसन की कप्तानी में एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। इससे पहले टीम 2016 टी-20 विश्व कप, 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसमें से 2019 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी।

राशिद के 400 विकेट पूरे

राशिद ने टी-20 फॉर्मेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा 553 विकेट हैं। इसके बाद सुनील नरेन 425 विकेट और तीसरे नंबर पर 420 विकेट के साथ इमरान ताहिर हैं। राशिद के डेब्यू के बाद से उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने इस फॉर्मेट में 300 विकेट भी नहीं लिए हैं।

You Might Also Like

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 April 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article परमबीर ने सीएम उद्धव और आदित्य ठाकरे को भी लपेटा, कहा- दिए थे अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने के आरोपी वाझे की बहाली के आदेश
Next Article दूसरा वनडे आज, सीधा प्रसारण 1.30 बजे, अजेय बढ़त बनाने उतरेगा भारत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RaulanMahotsav
RaulanMahotsav : पुरुष बनते हैं दुल्हन, शराब से होती है पूजा… क्यों खास है हिमाचल का राउलाने मेला?
वीडियो March 16, 2026
BadrinathSnowfall
BadrinathSnowfall : बर्फ़ से ढकी बद्रीनाथ धाम की वादियाँ
उत्तराखण्ड March 16, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता
Uncategorized March 16, 2026
HemkundSahib2026
HemkundSahib2026 : 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
Uncategorized March 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?