By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने किया "पल्स अनीमिया महा अभियान" का शुभारंभ.

admin
Last updated: 2025/02/04 at 6:07 AM
admin
Share
3 Min Read
एनीमिया जोखिम
एनीमिया जोखिम
SHARE
Highlights
  • गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार को टी-4 रणनीति पर चलेगा महाभियान.
  • गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया रोकथाम के नए दिशानिर्देश जारी.
  • गर्भावस्था में एनीमिया से बचने के लिए डॉक्टरों की नई सलाह.
  • गर्भवती महिलाओं में एनीमिया के खतरे को कम करने के लिए नई चिकित्सा पद्धति.

गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम : उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने, मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने और गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम के लिए एक स्थायी ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया टी-4 रणनीति पर आधारित यह पल्स अनीमिया महा अभियान टेस्ट, टॉक, ट्रीट और ट्रैक के सिद्धांतों पर कार्य करेगा। सभी गर्भवती महिलाओं की अनीमिया की स्क्रीनिंग (टेस्ट)। अनीमिया की रोकथाम और पोषण पर परामर्श, जिसमें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों और विटामिन-सी के महत्त्व पर जोर (टॉक)। समय पर उपचार जिसमें आयरन थेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आदि (ट्रीट)। निरंतर निगरानी और फॉलो-अप्स सुनिश्चित किया जाएगा (ट्रैक)।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, चिकित्सा अधिकारियों, पात्र लाभार्थियों और समुदाय के लोगों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है, जो उत्तराखंड को एक स्वस्थ और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर करेगा।अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में श्री सुरेश भट्ट,  उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम., ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत  के नेतृत्व में आयोजित पल्स अनीमिया महा अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3 फरवरी से 10 फरवरी 2025 तक प्रदेशभर में 1,874 से अधिक स्क्रीनिंग केंद्रों और 165 उपचार केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को स्क्रीनिंग, उचित उपचार और पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है।डॉ भूपेंद्र कौर औलख, कंट्री हेड- भूटान, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर पोषण शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों को बढ़ावा देना और अनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

ICMR : 4,000 गैर – गर्भवती महिलाओं पर क्यों हुआ परीक्षण ? 

IVFgenderselection : क्या IVF से बच्चे का लिंग चयन करना संभव है ?

TAGGED: #AnemiaAwareness, #AnemiaInPregnancy, #AnemiaPrevention, #AnemiaRisks, #ExpectingMothers, #HealthyMoms, #HealthyPregnancy, #IronDeficiency, #IronRichDiet, #IronSupplements, #MaternalHealth, #MaternalNutrition, #narendra modi, #PregnancyCare, #PregnancyHealth, #PregnancyNutrition, #PregnancyTips, #PregnancyWellness, #PrenatalCare, #PrenatalHealth, #WomenHealth, dehradun, dr dhan singh dhami, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 4, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘सारथी’’ बनी  दिव्यांग और बुजुर्गों की हमसफ़र  डीएम की ‘‘सारथी’’ बनी  दिव्यांग और बुजुर्गों की हमसफ़र 
Next Article ऑपरेशन रोमियो “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 205 मनचले

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?