By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब टिप्स
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब टिप्स
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब टिप्स

"बॉस को खुश करने का नया फॉर्मूला, जानकर रह जाएंगे हैरान!"

admin
Last updated: 2025/01/11 at 5:40 AM
admin
Share
6 Min Read
टिप्स
टिप्स
SHARE
Highlights
  • "बॉस को खुश करें आसान तरीकों से"
  • "ऑफिस में सफलता के मंत्र"
  • "बॉस को इम्प्रेस करने के टिप्स"

बॉस को इम्प्रेस करने के कामयाब टिप्स :  महामारी के बाद हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी बढ़ गया है। जहां WFH आपके ट्रैवेल टाइम को बचाता है और आपको दूसरी चीजों को करने के लिए ज्यादा समय उपलब्ध कराता है। वहीं, कई बार मन में सवाल आता है कि घर से काम करने पर क्या मुझे अच्छा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल पाएगा? दरअसल हमें लगता है कि जब हम ऑफिस में बॉस के सामने काम करते हैं, तो वह देख पाते हैं कि हम अपना काम कितनी लगन और मेहनत के साथ कर रहे हैं। वहीं, वर्चुअल ऑफिस से बॉस को इंप्रेस कर पाना नामुमकिन लगता है।इस आर्टिकल में आज हम आपको घर से काम करने के बावजूद भी कौन-से टिप्स को अपनाकर बॉस को इंप्रेस किया जा सकता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
नियमित बॉस के कॉन्टैक्ट में रहेंटीम से जुड़े रहेंसभी काम टाइम से पूरे करेंएक्टिव रहेंसमय पर जवाब देंकाम के टारगेट  पूरे करेंअपनी स्किल्स को अपग्रेड करें

नियमित बॉस के कॉन्टैक्ट में रहें

घर से काम करने पर आप स्ट्रेस, लंबा ट्रैवेल और भी बहुत कुछ कम सकते हैं। हालांकि आपको एक चीज नहीं छोड़नी चाहिए और वह है कि अपने बॉस से नियमित रूप से संपर्क में रहना। आप रोजाना अपने बॉस से ईमेल, कॉल या चैट के जरिए जुड़े रह सकते हैं। अपने बॉस से बात करने के लिए आप वीकली वन ऑन वन कम्युनिकेशन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने काम के बारे में उन्हें जानकारी दे सकते हैं।

टीम से जुड़े रहें

WFH में आपको बॉस के साथ कॉन्टैक्ट में रहना जरूरी है, लेकिन आपको अपने कॉलीग्स के साथ भी संपर्क बनाकर रखना जरूरी है। आपको सभी सहकर्मियों के काम के बारे में पता होना जरूरी है, क्योंकि ऐसा करने से आप अपने बॉस को यह मैसेज देते हैं कि आप टीम का हिस्सा हैं और टीम की सक्सेस में आपका योगदान है। घर से काम करते हुए भी आप अपने कॉलीग्स की मदद कर रहे हैं।

यदि आपका ऑफिस हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम है, तो आप अपने बॉस और सहकर्मियों को ज्यादा जानने के लिए उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। जब आप काम के अलावा उनसे व्यक्तिगत मिलते हैं, तो इमोशनल और पर्सनल कनेक्शन दोनों अच्छा बन जाता है। ऐसा करने से आपके बॉस को आपकी याद हमेशा रहेगी।

सभी काम टाइम से पूरे करें

घर से काम करते हुए बॉस को इंप्रेस करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप उनके कहे बिना अपना काम पूरा कर लें। आप दिए गए सभी बड़े और छोटे कामों को समय के साथ खत्म करके बॉस को सबमिट कर दें। यह तरीका बॉस का आप पर भरोसा करना सिखाता है और बेस्ट डिलीवर रिजल्ट देने की आपकी क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है।

एक्टिव रहें

वर्कफ्रॉम होम होने पर भी आपको प्रॉब्लम्स को पहचानने और सॉल्यूशन ढूंढने के मामले में एक्टिव रहने की आवश्यकता है। जब आपको कोई दिक्कत दिखाई दे, तो आपको उसे सॉल्व करने के लिए अलग-अलग तरीकों से सोचना चाहिए। फिर, समस्याओं की जगह समाधान के साथ बॉस के सामने पेश होना चाहिए।

समय पर जवाब दें

WFH में काम हो, मीटिंग हो, फोन कॉल हो या नॉर्मल-सी ईमेल ही क्यों न हो, आपको समय पर जवाब देना जरूरी है। ऐसा करने से बॉस को लगेगा कि आप हर चीज में पंचुअल हैं और आप पर भरोसा किया जा सकता है। यह काफी अच्छा प्रभाव डालेगा। यदि आपको देरी हो रही है, तो बॉस को मैसेज करके जानकारी देना जरूरी है।

काम के टारगेट  पूरे करें

घर से काम करने पर आपके पास ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी हो सकती है। आपसे यह नहीं कहा जा रहा है कि आपको हमेशा 24/7 उपलब्ध रहना है, बल्कि जब आप कहें कि आप उपलब्ध हैं, तो आपको उपलब्ध रहना होगा। अपने असाइनमेंट या कमिटमेंट को पूरा करने में देरी नहीं करें।

अपनी स्किल्स को अपग्रेड करें

घर से काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन कोर्स या वेबिनार में भाग लें। अपने काम में अपनी नई स्किल का इस्तेमाल करें और अपने बॉस के साथ शेयर करें।

अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए और यह दिखाने के लिए आप ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए हमेशा खुले हैं, अपने बॉस से रोजाना फीडबैक लेते रहें।
इन टिप्स को अपनाकर, आप न केवल अपने बॉस की अपेक्षाओं को पूरा कर सकते हैं बल्कि खुद को आगे भी बढ़ा सकते हैं। साथ ही घर से काम करते हुए भी बॉस पर एक अच्छी छाप छोड़ सकते हैं।

You Might Also Like

MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

TAGGED: #india, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 11, 2025 January 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुंभ कुंभ में तैरता आईसीयू बचाएगा जान 
Next Article बेटी को ही दान कर दिया बेटी को ही दान कर दिया – चौंकाने वाली खबर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DaylightMurder
DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब
उत्तराखण्ड February 12, 2026
Scholarship
Scholarship : हर जिले की पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी सरकार
देहरादून February 12, 2026
MasterPlan2041
MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प
उत्तराखण्ड February 12, 2026
ChakrataWinterCarnival
ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?