By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं परिषद बनायेगी सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं परिषद बनायेगी सरकार
उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं परिषद बनायेगी सरकार

"चार धाम यात्रा : सरकार अब बनाएगी यात्रा परिषद, क्या बदलेंगे नियम?"

admin
Last updated: 2025/01/06 at 8:25 AM
admin
Share
5 Min Read
चार धाम यात्रा
चार धाम यात्रा
SHARE
Highlights
  • "चार धाम यात्रा प्राधिकरण हटेगा, परिषद बनेगी"
  • "चार धाम यात्रा प्राधिकरण के स्थान पर परिषद बनाने का सरकार का बड़ा फैसला, जानें इसके पीछे का कारण!"
  • "चार धाम यात्रा: प्राधिकरण की जगह अब बनेगी परिषद"

चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं परिषद बनायेगी सरकार :  नए साल 2025 की शुरुआत होते ही सरकार अपने अधूरे कामों में तेजी के साथ आगामी चार धाम यात्रा प्राधिकरण की तैयारियों को लेकर मैदान में उतर चुकी है प्रदेश की आजीविका को और मजबूत करने को लेकर अब उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए धामी सरकार कई बड़े फैसले लेने जा रही है। इसके लिए सरकार एक ओर जहां यात्रा प्राधिकरण का गठन करने की तैयारी कर रही है तो वहीं रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर कार्य चल रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसको लेकर सीएम धामी ने प्राधिकरण के लिए अधिकारियों को 30 जनवरी तक जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध भी किया जिसके चलते यात्रा प्राधिकरण का विरोध साथ ही चारो धामो में चल रहे पुनर्निर्माण में तीर्थ पुरोहितों के आवास की मांग साथ ही उनके हक हकूक को कायम रखने की मांग भी की गई आपको बता दे बीते दिनों अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा प्राधिकरण को लेकर चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक आयोजित की गई थी जिसमें शासन की ओर से प्रस्तावित योजनाओं पर अपना पक्ष रखा तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं अन्य मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारी के द्वारा एक मत में कहा गया कि चारों धामों की आंतरिक पूजा संबंधी एवं जो व्यवस्थाएं हैं उस पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप मंजूर नहीं होगा अनादिकाल से चली आ रही परंपराएं अक्षुण्ण रखी जानी चाहिए, अब चारों धामों के सफल संचालन के लिए चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद बनाने की तैयारी की जा रही है प्राधिकरण नहीं परिषद बनाने के नाम पर सहमति बनी है आपको बता दे कि जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा और परिषद के नाम पर अंतिम मोहर भी लग जाएगी।

ऐसे ना करने पर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बता दें कि इससे पूर्व त्रिवेंद्र सरकार ने भी देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। हालांकि भारी विरोध के चलते खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बोर्ड को भंग कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर यात्रा प्राधिकरण के गठन की सरकार तैयारी कर रही है…बता दें कि धामी सरकार 12 महीने चारधाम यात्रा का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है। हालांकि बारिश-बर्फबारी के बीच सरकार के लिए यात्रा का संचालन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है. वहीं विपक्ष की ओर से भी बिना तैयारी के यात्रा का संचालन करने का आरोप सरकार पर लगाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा प्राधिकरण को लेकर तमाम समुदाय के लोगों से वार्ता करने की बात कही है और सभी के हक हकूक को कायम रखने के साथ-साथ लगातार चारों धामों में बढ़ती तीर्थ यात्रियों की संख्या को और बेहतर किए जाने के विषय में आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं साथ ही चार धाम प्राधिकरण को और बेहतर करने से आने वाले समय में एक बड़ा गेम चेंजर प्रदेश में करने की तैयारी की जा रही है वही चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों का मानना है कि अगर सरकार प्राधिकरण की जगह परिषद बनाती है तो हमें उसमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर सरकार तीर्थ पुरोहित के हक हकूक को दबाने का काम करेगी तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा।

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाईफलाईन है। प्रदेश की आर्थिकी में इस यात्रा का महत्वपूर्ण योगदान है। यात्रा के व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार ने भी देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। त्रिवेंद्र सरकार ने साल 2019 में चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला लिया था. हालांकि भारी विरोध के चलते खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बोर्ड को भंग कर दिया था। बता दें कि धामी सरकार 12 महीने चारधाम यात्रा का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री धामी की ओर से शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है।वहीं विपक्ष की ओर से बिना तैयारी के यात्रा का संचालन करना व तीर्थ पुरोहितों के हक़ हकूक का हनन करने का आरोप सरकार पर लगाया गया है।

You Might Also Like

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

LPGNewRules : बड़ी राहत  – अब आपको गैस एजेंसी वाले नहीं कर पाएंगे परेशान

CharDhamYatra2026 : देवभूमि में आस्था और स्वच्छता का संगम: 1 महीने में पहुंचे 22 लाख श्रद्धालु

DehradunDM : कौन हैं देहरादून के नए डीएम  डॉ. आशीष चौहान ?

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

TAGGED: #narendra modi, chardham yatra, dehradun, GovtDecision, khoji narad, khoji narad breaking news, Mrs. Radha Raturi, pushkar singh dhami, TravelAuthority, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 6, 2025 January 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जमीन और जायदाद जमीन और जायदाद में क्या अंतर है?
Next Article शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?