By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: महाकुंभ में पहली बार तैनात होंगे जर्मनी की बुलेट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > महाकुंभ में पहली बार तैनात होंगे जर्मनी की बुलेट
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में पहली बार तैनात होंगे जर्मनी की बुलेट

महाकुंभ 2025: पहली बार सुरक्षा में तैनात होंगी जर्मन बुलेटप्रूफ गाड़ियां.

admin
Last updated: 2025/02/03 at 12:38 PM
admin
Share
4 Min Read
महाकुंभ
महाकुंभ
SHARE
Highlights
  • महाकुंभ में पहली बार जर्मन तकनीक.
  • हाईटेक सुरक्षा: जर्मन बुलेट गाड़ियां.
  • महाकुंभ में जर्मन बुलेट गाड़ियां.

महाकुंभ में पहली बार तैनात होंगे जर्मनी की बुलेट : महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और हरित महाकुंभ बनाने के लिए पहली बार इस मेले में ऑल टेरेन व्हीकल तैनात किया जा रहा है. यह व्हीकल मेला क्षेत्र में कहीं भी आग की घटना होने पर आम वाहनों के मुकाबले तेज गति से घटनास्थल पर पहुंच सकता है. इसके जल्दी पहुंचने से आग पर जल्द काबू पा सकेंगे. यह फायर एस्टींगुशर समेत तमाम अत्याधुनिक फायर सेफ्टी डिवाइसेज से लैस होगा. इसकी जो सबसे बड़ी खासियत है वह यह कि इसे रेत, दलदल और छिछले पानी में कहीं भी पूरी रफ्तार से दौड़ा सकते हैं. अग्निशमन विभाग के ट्रेंन्ड फायरकर्मी इस वाहन पर सवार होकर पूरे मेला क्षेत्र में आपात स्थितियों पर नजर रखेंगे।

Contents
जर्मनी से प्रयागराज पहुंचे चारों व्हीकलआग बुझाने की प्रभावी क्षमताभीड़भाड़ वाले इलाकों में आसान होगी पहुंचखासियत और फीचर

जर्मनी से प्रयागराज पहुंचे चारों व्हीकल

उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (यूपी फायर सर्विसेज) की ओर से मेला क्षेत्र को जीरो फायर इंसिडेंट जोन बनाने की व्यापक तैयारी की गई है. ऑल-टेरेन व्हीकल उसी तैयारी का हिस्सा है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी और महाकुंभ के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने लोकल18 से बताया कि चार ऑल-टेरेन व्हीकल्स को जर्मनी से प्रयागराज लाया गया है. लगभग ढाई करोड़ की लागत वाले इन व्हीकल्स को सीएम योगी स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

आग बुझाने की प्रभावी क्षमता

उन्होंने कहा कि इसमें नॉर्मल एस्टींगुशर के साथ एयर कंप्रेसर और वैमपैक फायर एस्टींगुशर भी है. इसमें गन से 9 लीटर तक पानी का छिड़काव किया जा सकता है. इसमें 8 लीटर पानी और एक लीटर केमिकल होता है जो छिड़काव के बाद फोम बन जाता है. फ्लोरीन-मुक्त फोम में आग बुझाने की प्रभावी क्षमता होती है. यह आग को तेजी से बुझा सकता है. यह ज्वलनशील तरल पदार्थ की आग को भी दबा सकता है और दोबारा आग लगने से रोक सकता है, जिससे यह पारंपरिक फोम का एक विश्वसनीय विकल्प बन जाता है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसान होगी पहुंच

आग से जुड़ी ज्यादातर बड़ी घटनाओं में कर्मियों को अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों का सामना करना पड़ता है जिससे आग बुझाने के प्रयासों में बाधा आती है. उन इलाकों में दमकल गाड़ियों को ले जाना या उनको ऑपरेट करना मुश्किल होता है. इससे काफी समय बर्बाद होता है. नोडल अधिकारी ने कहा, “हम एक ऐसा समाधान चाहते थे जिससे हम भीड़भाड़ वाले इलाकों में जल्दी पहुंच सकें और तुरंत ऑपरेशन शुरू कर सकें. महाकुंभ में जब सभी क्षेत्रों में भारी भीड़ मौजूद रहेगी तब आपातकाल स्थितियों में यह वाहन चंद सेकेंड्स में घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे. त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तेजी से चलने की क्षमता के साथ यह वाहन विभिन्न प्रकार की आग बुझाने में सक्षम होंगे।

खासियत और फीचर

यह वाहन रेत, कीचड़ और उबड़ खाबड़ इलाकों के साथ-साथ छिछले पानी में भी चलने में सक्षम है. रेत पर जब वाहन फंस जाता है तब यह बूस्ट मोड में काम करता है जिससे इसके चारों पहिए काम करने लग जाते हैं. यह मात्र 4 घंटे में ही चार्ज हो जाता है और 8 घंटे तक काम करता है. यह 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

You Might Also Like

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

TAGGED: #narendra modi, cmyogiadityanath, khoji narad, khoji narad breaking news today, Uttar Pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 3, 2025 November 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बुलेट प्रूफ बुलेट प्रूफ होगी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा
Next Article भाजपा भाजपा में जश्न कांग्रेस मे कलह का दौर, केदारनाथ परिणाम के साइड इफ़ेक्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?