By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त
उत्तराखण्ड

स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त

अब 8 नवंबर को प्रदेश में चलेगा सफाई अभियान, नारी निकेतन, अनाथ आश्रमों, वृद्धाश्रमों आदि में फल वितरण कार्यक्रम.

admin
Last updated: 2024/11/06 at 5:44 AM
admin
Share
3 Min Read
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त
SHARE
Highlights
  • अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना के शोक में 8 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम नहीं होंगे आयोजित.
  • "स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग नहीं, प्रशासन का अचानक बड़ा फैसला!"
  • "स्थापना दिवस के उत्सव पर ग्रहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए रद्द!"

स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए निरस्त : अल्मोड़ा जिले में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी सरकार शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ी है। अस्पतालों में भर्ती घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Contents
क्यों नहीं बने क्रैश बैरियर, होगी जांचबसों की पर्याप्त व्यवस्था करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस हृदयविदारक दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्थान पर 8 नवम्बर को प्रदेश में सेवा दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में सफाई अभियान चलाया जाएगा और नारी निकेतन, वृद्धाश्रमों, महिला आश्रमों में फल वितरण आदि सेवा कार्य आयोजित होंगे। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली और अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान उपस्थित थे।

क्यों नहीं बने क्रैश बैरियर, होगी जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना ग्रस्त मार्ग पौड़ी-रामनगर पर क्रैश बैरियर नहीं बनाए जाने पर गंभीर रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग को क्रैश बैरियर निर्माण के लिए विगत दो वर्ष में साढ़े सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा है कि धनराशि दिए जाने बावजूद क्रैश बैरियर क्यों नहीं बनाए गए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर जांच के निर्देश दिए हैं।

बसों की पर्याप्त व्यवस्था करें

आगामी 10 दिनों के भीतर बसों की उपलब्धता का आकलन कर लें।

मुख्यमंत्री ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मार्गों पर रोडवेज बसों की उपलब्धता हो। त्योहार के समय में अतिरिक्त बसें संचालित की जाएं। यदि बसें पर्याप्त नहीं हैं तो नई बसें खरीदने की व्यवस्था की जाए। ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

You Might Also Like

UttarakhandFilmPolicy : फिल्म निर्माण पर प्रसून जोशी और मुख्यमंत्री में वार्ता

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला

Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल

HarkSinghRawat : जुगाड़ू नहीं जिताऊ को मिलेगा टिकट – हरक सिंह रावत

TAGGED: khoji narad, khojinarad breking news, uttarakhand, uttarakhand day, uttarakhand divas, uttarakhand diwas, uttarakhand diwas 2024, uttarakhand foundation day, Uttarakhand News, uttarakhand rajya sthapna divas status, uttarakhand sthapana diwas, uttarakhand sthapna divas, uttarakhand sthapna diwas, uttarakhand sthapna diwas samaroh, uttarakhand sthapna diwas status, uttarakhand sthapna diwash, uttrakhand sthapna diwas status

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 6, 2024 November 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भौंहों और पलकों के बाल क्यों नहीं बढ़ते भौंहों और पलकों के बाल क्यों नहीं बढ़ते?
Next Article भारत के बेस्ट गाँव घुमक्क्ड़ों के लिए जन्नत है भारत के ये बेस्ट 5 गाँव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy : फिल्म निर्माण पर प्रसून जोशी और मुख्यमंत्री में वार्ता
देहरादून February 10, 2026
CoughSyrup
CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई
राज्य February 10, 2026
AnilBaluni
AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
पौड़ी गढ़वाल February 10, 2026
Madrasa
Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल
Uncategorized February 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?