By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर युवती के साथ की गलत हरकत, CCTV की मदद से हुआ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर युवती के साथ की गलत हरकत, CCTV की मदद से हुआ गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर युवती के साथ की गलत हरकत, CCTV की मदद से हुआ गिरफ्तार

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
आरोपी हुआ गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली: ब्लूलाइन की मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर एक युवती के साथ शारीरिक छेड़खानी और गलत हरकतें करने के आरोप में मेट्रो पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कृष्णा नगर के रहने वाले संजीव कुमार (39) के रूप में हुई। युवती की लिखित शिकायत पर उसके खिलाफ यमुना डिपो मेट्रो पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354 के तहत केस भी दर्ज किया गया है।

Contents
तंग आकर मेट्रो से उतरी युवतीआरोपी हुआ गिरफ्तार

डीसीपी (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि 21 अप्रैल को एक युवती ने यमुना डिपो स्थित मेट्रो पुलिस स्टेशन में पहुंचकर एक लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह कड़कड़डूमा से ब्लूलाइन की मेट्रो में सवार हुई थी। उस वक्त ट्रेन में काफी भीड़ थी। तभी कोच में उसके नजदीक खड़ा एक युवक उसके बेहद करीब आ गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसे गलत तरीके से छूने लगा। युवती ने आपत्ति जताई, पर युवक ने उसकी बात को अनेदखा करते हुए छेड़खानी जारी रखी। युवती ने परेशान होकर ट्रेन को रुकवाने के बारे में भी सोचा, लेकिन कोच में लगा इमरजेंसी बटन उसकी पहुंच से दूर था।

तंग आकर मेट्रो से उतरी युवती

इस बीच जैसे ही यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन आया, युवती ट्रेन से उतर गई। तभी छेड़खानी कर रहा युवक भी ट्रेन से उतरकर उसके पीछे आ गया। वह युवती से बात करने की कोशिश करने लगा, लेकिन युवती उससे बचने की कोशिश करती रही। उसी दौरान एक महिला यात्री ने पुलिस को कॉल कर दी, लेकिन इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, आरोपी फरार हो गया। बाद में युवती ने पूरी बात पुलिस को बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

डीसीपी जितेंद्र मणि ने आरोपी का जल्द से जल्द पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए मेट्रो यूनिट के स्पेशल स्टाफ की एक टीम को भी इस केस की जांच में लगा दिया। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर अजय कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने युवती से पूछताछ करके आरोपी के हुलिए के बारे में जानकारी ली और घटना के दिन कड़कड़डूमा और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर और ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करके प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। अपने बचाव में आरोपी दलील देता रहा कि उसने जान बूझकर कोई गलत हरकत नहीं की और ट्रेन में भीड़भाड़ व धक्कामुक्की के चलते वह लड़की से टकराया था, लेकिन युवती ने अपनी शिकायत में जो कुछ बताया था, वह आरोपी से इस दावे से कहीं ज्यादा था।

You Might Also Like

HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान

ViralStory : मम्मी का 10 साल पुराना राज जान बेटी दंग क्यों ?

ICMR : 4,000 गैर – गर्भवती महिलाओं पर क्यों हुआ परीक्षण ? 

GPS : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?

BudgetCarsIndia : 1 जून से महंगी हो रही गाड़ियां, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 April 29, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे डॉक्टर नौटियाल को मिला पॉक्सो वॉरियर अवार्ड
Next Article भारत में डरा रही कोरोना की चौथी लहर! 24 घंटों में संक्रमण के 3,688 नए मामले दर्ज, दिल्ली में दो की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FuelPriceHikeIndia
FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम
राष्ट्रीय May 23, 2026
GoldPrice
GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?
राष्ट्रीय May 23, 2026
HeatwaveIndia
HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
उत्तर प्रदेश May 23, 2026
JimCorbettNationalPark
JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन
राज्य May 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?