By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश के साथ लवलीना का दिल भी मांगे गोल्ड – लवलीना सेमीफाइनल में – पदक पक्का
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > देश के साथ लवलीना का दिल भी मांगे गोल्ड – लवलीना सेमीफाइनल में – पदक पक्का
अंतराष्ट्रीय

देश के साथ लवलीना का दिल भी मांगे गोल्ड – लवलीना सेमीफाइनल में – पदक पक्का

admin
Last updated: 2022/04/26 at 8:50 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने शुक्रवार की चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया। यह इन खेलों में भारत का दूसरा पदक है और मुक्केबाजी में तीसरा पदक है। इससे पहले लीजेंड बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक तथा विजेंदर ङ्क्षसह ने 2008 के बीङ्क्षजग ओलंपिक में कांस्य पदक जीते थे। टोक्यो ओलंपिक में इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक रजत पदक जीता था।  टोक्यो 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना कांस्य पदक पक्का करने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना को फाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त तुर्की की मुक्केबाज बसेनाज सुर्मेनेलि का सामना करना होगा। मौजूदा वल्र्ड चैंपियन बसेनाज के खिलाफ लवलीना का यह मुकाबला बुधवार 4 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 11.00 बजे खेला जाएगा।

Contents
मैं फाइनल जीतने के बाद सबको थैंक्यू बोलूंगी : लवलीनामैरीकॉम ने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता था

नई दिल्ली (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक में भारत का महिला मुक्केबाजी में एक मेडल पक्का हो गया है। शुक्रवार को लवलीना बोरगोहेन वेल्टरवेट कैटेगरी (64-69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तुर्की की 23 साल की बुसानेज सुरमेनेली से होगा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एना लाइसेंको को हराया था।

सुरमेनेली 2019 की वल्र्ड चैंपियन हैं। लवलीना को पहले राउंड में उन्हें बाई मिली थी, जबकि राउंड-16 के मुकाबले में उन्होंने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नेदिने एपेट्ज को 3-2 से हराया था।

महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी लवलीना खुश नहीं हैं। उनकी नजर गोल्ड पर है। लवलीना ने कहा कि केवल एक ही पदक है, वह स्वर्ण है और मेरा लक्ष्य इसे जीतना ही है। अभी, मैं सेमीफाइनल की तैयारी करूंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दिग्गज मुक्केबाज मोहम्मद अली का खेल बहुत पसंद है। मैं अपने खेल में उनके फुटवर्क और लंबे पंच का इस्तेमाल करती हूं। लवलीना ने आगे कहा कि मैंने बॉक्सिंग में कदम रखने के बाद, केवल मैरीकॉम का नाम ही सुना है। मुझे बहुत अच्छा लगा कि वो हमारे साथ टोक्यो में थीं। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया और मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं।

मैं फाइनल जीतने के बाद सबको थैंक्यू बोलूंगी : लवलीना

लवलीना को क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद से ही पूरे देश की तरफ से बधाई मिल रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अभी किसी को थैंक्यू नहीं कहूंगी। मैं वेल्टरवेट कैटेगरी में अपना फाइनल मुकाबला जीतने के बाद पूरे देश का धन्यवाद करूंगी।

मैरीकॉम ने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता था

लवलीना बोरगोहेन विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार की कांस्य पदक विजेता हैं। लवलीना से पहले महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो महिला बॉक्सर ही मेडल जीत सकी हैं। वहीं पुरूष कैटेगरी में 2008 बीजिंग ओलंपिक में विजेंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

You Might Also Like

Ecofriendly : पुराने टायर और बोतलों से कमाएं 30,000 महीना

QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग

TodayGoldPrice : सस्ती हुई चांदी, सोना भी 3500 रुपये गिरा

ToiletSeatPuja : आखिर क्यों टॉयलेट सीट की करते हैं पूजा ?

DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 26, 2022 April 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप ने किया ऐलान – ‘पिता से मिलकर राजद से दे दूंगा इस्तीफा’
Next Article महिला वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने भारत को हराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?
उत्तराखण्ड April 10, 2026
DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?