By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर नहीं, ‘लो और ऑर्डर करो’ सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर नहीं, ‘लो और ऑर्डर करो’ सरकार
राष्ट्रीय

राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर नहीं, ‘लो और ऑर्डर करो’ सरकार

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 के चुनावों में निकम्मी और भ्रष्टाचारी गहलोत सरकार को उखाड़कर फेंक देना है और भाजपा की कमल निशान वाली सरकार बनानी है। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पूरे राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर की व्याख्या ही बदल गई है। लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता है- ‘कानून और व्यवस्था’। गहलोत सरकार के लॉ एंड ऑर्डर का मतलब है, ‘लो और ऑर्डर करो’। राजस्थान की गहलोत सरकार पूरी भ्रष्ट सरकार है।

Contents
पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दो, वरना जनता राह देख रहीराहुल गांधी कम से कम ट्वीट तो करते हैंमोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाववसुंधरा बोलीं- गहलोत सरकार अदृश्य है, सरकार बचाने में लगे हैं

पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दो, वरना जनता राह देख रही

पेट्रेाल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमत राजस्थान में होने को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल व डीजल के टैक्स घटाए, लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां के सीएम को तिजोरी बहुत पसंद है। मैं गहलोत जी से विनती करता हूं कि पेट्रोल के दाम घटा दो, वरना जनता राह देख रही है। गहलोत गरीबों को किसी तरह की सुविधा नहीं दे रही है। वसुंधरा सरकार के कई कल्याणकारी योजनाओं को तोड़-मरोड़ दिया है। आज राजस्थान में हर व्यक्ति के ऊपर 65 हजार रूपए का कर्ज है।

राहुल गांधी कम से कम ट्वीट तो करते हैं

साथ ही शाह ने राहुल गांधी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई काम करते हों या न करते हों, कम से कम ट्वीट तो करते ही हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था, जब मोदी जी आए तब भी करोड़ों घरों में बिजली नहीं थी, चूल्हा जलता नहीं था, शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। वे सुन लें कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नहीं, गरीब ही हटाने का काम किया।

मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

इससे पहले, अमित शाह ने कार्यसमिति में सभी राजस्थान भाजपा नेताओं को साफ कह दिया है कि अगले चुनाव राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होंगे। उन्होंने कहा मिशन 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर तैयारियां शुरू करें।

वसुंधरा बोलीं- गहलोत सरकार अदृश्य है, सरकार बचाने में लगे हैं

वसुंधरा राजे ने कहा कि गहलोत जी की सरकार अदृश्य है। कानून व्यवस्था और सरकार दोनों गायब है। 3 साल हो गए, गहलोत सरकार बचाने में लगे हैं। 2 साल निकल गए, कभी गिर रही है, कभी खड़ी हो रही है। अभी कैबिनेट रिसफल हुआ उसमें भी यह देखा गया कि कोई इधर उधर जाने वाला तो नहीं है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने भाजपा राज की योजनाओं को या तो बंद कर दिया या उन्हें बन्द ही कर दिया। अन्नपूर्णा योजना को बंद कर दिया। अन्नपूर्णा रसोई को बंद तो नहीं किया लेकिन उसका नाम इंदिरा गांधी के नाम कर दिया। नाम बदल दो वह भी कोई बात नहीं लेकिन उसमे कैसा घटिया खाना दे रहे हैं। जनता सरकार बदलने को तैयार बैठी है, 2023 दूर नहीं है। वसुंधरा राजे ने अपने भाषण का आधे समय अमित शाह और प्र.म. मोदी की तारीफ में लगाया। राजे ने अमित शाह को भाई साहब कहकर संबोधित किया। केंद्र सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की।

You Might Also Like

MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !

LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 April 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार का धमाका, खेली 249 रनों की आतिशी पारी, 37 चौके-5 छक्के लगाए
Next Article Amazon Alexa पर अमिताभ बच्चन की आवाज: कीमत, फीचर्स, और भी बहुत कुछ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar
Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?
मुंबई March 20, 2026
socialanxiety
socialanxiety : अजनबियों से बात करने में क्यों लगती है झिझक ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 20, 2026
DailyWaterIntake
DailyWaterIntake : एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?
खोजी नारद कहिंन March 20, 2026
OceanMystery
OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !
अंतराष्ट्रीय March 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?