By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बड़ी ख़बर,,तिहाड़ ज़ेल में बनी डकैती की योजना,,दून में व्यापारी के घर धावा,,दून पुलिस ने तोड़ी कमर…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > बड़ी ख़बर,,तिहाड़ ज़ेल में बनी डकैती की योजना,,दून में व्यापारी के घर धावा,,दून पुलिस ने तोड़ी कमर…
देहरादून

बड़ी ख़बर,,तिहाड़ ज़ेल में बनी डकैती की योजना,,दून में व्यापारी के घर धावा,,दून पुलिस ने तोड़ी कमर…

admin
Last updated: 2024/05/29 at 5:34 AM
admin
Share
9 Min Read
SHARE

देहरादून : दिल्ली के तिहाड़ जेल में डकैती की योजना बनाकर देहरादून में एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी के घर धावाबोल पिस्तौल की नोक पर बुजुर्ग महिला और नौकरानी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले कुख्यात गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को देहरादून पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Contents
गिरफ्तार अभियुक्तफ़रार वांटेड अभियुक्तबरामदगी

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम को लूटे गये 03 मोबाइल फोन,1100 रुपये,देशी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सेंट कार सं०-(डीएल-08-सीएस-7462)की बरामदी हुई हैं।

हालांकि अभी इस गैंग में शामिल तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं,जिनकी तलाश जारी है. पुलिस खुलासे के मुताबिक गिरफ्तार को कुख्यात गैंग पिछले 05 महीने से योजना बनाकर देहरादून के राजपुर रोड़ चन्द्रलोक कालोनी निवासी सुमित सोईन के घर में मोटी आसामी की जानकारी पाकर बड़ा हाथ मारने आये थे,लेकिन बदमाशों को घटना के समय घर से कुछ भी ख़ास नहीं मिला।

दून एसएसपी अजय सिंह के अनुसार डकैती की इस घटना में शिकायतकर्ता परिवार का पुराना कर्मचारी सागर और घर का नौकर संजीव ही भेदी निकला।

सागर ने ही दिल्ली तिहाड़ ज़ेल में कुख्यात बदमाशों को बताया कि देहरादून निवासी सुमित सोईन एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालकिन हैं. घर पर केवल बेटा और बुजुर्ग माँ रहते है.परिवार के पास धन-संपत्ति के रूप में काफी मोटा माल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन ने बताया कि तिहाड जेल बन्द होने के दौरान उसने रिंकू,प्रेम और मोहित के साथ मिलकर दिसम्बर 2023 में देहरादून में डकैती की योजना बनाई थी।

जमानत पर छुटने के बाद उनकी मुलाकात मेरठ निवासी सागर सोम से हुई,जिसने उन्हें बताया कि वह चन्द्रलोक कालोनी देहरादून निवासी एक महिला सुमित सोईन काफी पैसे वाली हैं।

महिला के पति का कुछ समय पूर्व देहांत हो चुका है.ऐसे में महिला अपने बेटे के साथ घर पर अकेली रहती हैं.. सागर सोम यह भी बताया कि वह पूर्व में उक्त महिला की कन्स्ट्रक्शन साइट पर काम करता था।

काम पूरा होने के उपरान्त उक्त महिला द्वारा सागर के साथ हिसाब किताब के दौरान 02 लाख रूपयों की हेराफेरी की गई. जिस कारण वह महिला को सबक सिखाना चाहता हैं।

लूटपाट की योजना में बदमाशों ने सुमित सोईन के नौकर संजीव को भी लालच देकर अपने साथ मिला लिया.. पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि योजनानुसार जनवरी 2024 में देहरादून आकर चन्द्रलोक कालोनी स्थित उक्त महिला के आवास की रैकी की गई और अप्रैल 2024 में उक्त घर में डकैती की योजना बनाई।

लेकिन उस समय वह लोग योजना में असफल हो गये. इसके उपरान्त 24 मई 2024 को गैंग के सभी सदस्यों द्वारा पुनः गांधी पार्क देहरादून में योजना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए।

प्लान अनुसार घर के नौकर संजीव का फोन आने के उपरान्त मदन अपने अन्य साथियों प्रेम,रिंकू और एक अन्य साथी के साथ साईलोक कालोनी स्थित उक्त चिन्हित आवास में घुसे।

प्रेम घर के बाहर खडे होकर निगरानी करने लगा.बाकी शेष तीनों अभियुक्तों द्वारा घर पर अकेली महिला और नौकरानी को हथियारों का भय दिखाकर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी व मोबाइल लूट लिये।

आसपास लोग इकट्टा होने के कारण आनन-फानन में चारों बदमाश ऑटो ई-रिक्शा से मौके से फरार हो गये. पुलिस जांच अनुसार उपरोक्त दोनों अभियुक्त रिंकू व राजेश की गिरफ्तारी के पश्चात मुकदमें में कुल सात लोगों की संलिप्तता पाये जाने पर इस मुक़दमें में धारा 395 IPC में तरमीम किया गया. सेलाकुई से पिस्टल बरामद कर मोहित और देहरादून से घर के नौकर संजीव को किया गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले तीसरे अभियुक्त मोहित गंगवार को सैलाकुई स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अभियुक्त रिंकू और राजेश के तमंचे बरामद किये गये।

ऐसे में अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गयी. डकैती की घटना में संलिप्त होने के कारण घर के नौकर संजीव को भी पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार 24 मई 2024 को थाना डालनवाला में आकर शिकायतकर्ता प्रणव सोईन पुत्र स्व- संजय सोईन निवासी-9,चन्द्रलोक कालोनी,डालनवाला ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

शिकायतकर्ता बताया कि उसकी गैरहाजिरी में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी माताजी सुमिति सोईन व घऱ के नौकरानी मीता के हाथ बाँधकर घऱ के लॉकर में रखी नकदी व दो मोबाइल फोन को लूट कर ले गये।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल धारा- 392 IPC बनाम अज्ञात पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया।

वही घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरणऔर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी, साथ ही आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया।

इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल गये व जेल से छूटे अपराधियों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से अवलोकन के दौरान पुलिस टीम को घटनास्थल व घटनास्थल के आस-पास 04 संदिग्ध अभियुक्त फुटेज में दिखायी दिये।

संदिग्धता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्तियों के हुलिये को सोशल मीडिया,नेशनल पुलिस ग्रुप व अन्य राज्यों की पुलिस से साझा किया तो पुलिस को इस तरह के गैंग के दिल्ली में सक्रिय होने के सम्बन्ध में पुख्ता जानकारी मिली।

इसके साथ ही CCTV फुटेज में दिखने वाले उक्त व्यक्तियों की दिल्ली प्रशान्त विहार क्षेत्र के आस-पास रहने की सूचना भी मिली।

प्राप्त सूचना के आधार पर सर्विलांस टीम को सक्रिय करते हुए एसओजी देहरादून के संयुक्त नेतृत्व में एक टीम दिल्ली रवाना की गयी।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से 02 अभियुक्तों राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन पुत्र धनी राम निवासी-आई-192, गली नं0 04, शुक्र बाजार, विजय विहार फेस-1 रोहिणी नई दिल्ली व अभियुक्त रिंकू कुमार उर्फ हरीश पुत्र स्व0 ईश्वरी प्रसाद निवासी- । 417 गली नं0 7/2 सोनिया विहार खजूरी नई दिल्ली को लूटे गये मोबाइल फोन व डकैती में लूटी गयी नकदी व घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सेंट कार सं0-डीएल-08-सीएस-7462 के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन पुत्र धनी राम निवासी- आई -192, गली नं0 04, शुक्र बाजार, विजय विहार फेस-1रोहिणी नई दिल्ली उम्र 40 वर्ष। 
  • अभियुक्त रिंकू कुमार उर्फ हरीश पुत्र स्व0 ईश्वरी प्रसाद निवासी- । 417 गली नं0 7/2 सोनिया विहार खजूरी नई दिल्ली उम्र 40 वर्ष। 
  • मोहित कुमार गंगवार पुत्र बेचे लाल नि0 राजारोड़ थाना सेलाकुई जिला देहरादून स्थायी पता ग्राम रम्पुरा नत्थू थाना बरखेड़ा जिला पिलीभीत उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष। 
  • संजीव कुमार पुत्र मुसद्दी सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कोतवाली बिजनौर उ0प्र0 उम्र 33 वर्ष(पीड़ित का नौकर)। 

फ़रार वांटेड अभियुक्त

  • सागर सोम पुत्र वीरेन्द्र निवासी- सरधना, मेरठ, (यूपी)। 
  • प्रेम थापा। 
  • प्रेम थापा का दोस्त नाम व पता अज्ञात। 

बरामदगी

  • नकदी कुल 1100/- रुपये। 
  • दो लूटे मोबाइल फोन। 
  • दो देशी तमंचे मय जिन्दा कारतूस। 
  •  तीन मोबाइल फोन अभियुक्त गण। 
  •  घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सेंट कार सं0-डीएल-08-सी-7462.

 

You Might Also Like

DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या

UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

UttarakhandNews : सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है – रेखा आर्य

Jan-JanKiSarkar : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना मददगार

TAGGED: #Delhi, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, dehradun, dgputtarakhand, khoji narad, SSP Dehradun, Tihar Jail, todayupdate, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर,,यहाँ विमान दुर्घटना ग्रस्त,,इतने लोगों की मौत…
Next Article मुख्यमंत्री की सख्ती पर एक्शन में आया स्वास्थ्य विभाग,,एडवाइजरी जारी…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?