By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पीएम मोदी ने नए गठबंधन को कहा ओके……..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > पीएम मोदी ने नए गठबंधन को कहा ओके……..
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नए गठबंधन को कहा ओके……..

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री ने नए गठबंधन को ‘ओके’ कह दिया। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच करीब तीन घंटे की बैठक प्रधानमंत्री आवास में हुई थी।

वह असामान्य बैठक थी। उनके सामने बिहार पर सर्वे की एक रपट भी थी, जो भाजपा ने कराया था। सर्वे का निष्कर्ष था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, अपने सभी घटक दलों समेत, 20-22 सीटें ही जीत सकती है।

सर्वे अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कराया गया था। सर्वे में यह भी सामने आया कि उसके प्रभाव से 5-7 सीटें ही बढ़ सकती हैं।

2019 में भाजपा ने जद-यू के साथ 40 में से 39 सीटें जीती थीं। जाहिर है कि विमर्श का बिंदु बिहार और नीतीश कुमार रहे होंगे! अंततरू यह तय हुआ कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का सूत्रधार ही पाला बदल कर भाजपा से मिल जाए, तो चुनावी फायदा हो सकता है।

कमोबेश अति पिछड़ा वर्ग के ‘सरप्लस वोट’ भी भाजपा के पक्ष में आ सकते हैं। लंबे विमर्श के बाद प्रधानमंत्री ने नए गठबंधन को ‘ओके’ कह दिया।

उसके बाद ही तय हो गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर ‘पलटी’ मार कर भाजपा से जुड़ेंगे। जो पटकथा लिखी गई थी, उसी के मद्देनजर नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा।

नतीजतन कथित महागठबंधन की सरकार ढह गई। इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने मीडिया से पुष्टि की और कहा कि गठबंधन में काम नहीं हो पा रहा था।

यहां और वहां के लोगों को तकलीफ थी, लिहाजा हमने गठबंधन छोड़ दिया है। अब नया गठबंधन बन रहा है। आप खुद देखिएगा।

बहरहाल रविवार को ही नीतीश कुमार का एनडीए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करना महज औपचारिकता थी।

उनके साथ भाजपा के दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम लिए गए। सम्राट बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।

बिहार का राजनीतिक परिदृश्य पूरा ही बदल गया और लालू यादव, कांग्रेस खेमा मूकदर्शक ही बने रहे।

इस बार नीतीश का मोहभंग होने और पलटी मार कर एनडीए में लौटने में सिर्फ डेढ़ साल लगा। नीतीश अगस्त, 2022 में भाजपा को छोड़ कर लालू यादव खेमे में गए थे।

पलटी मारने की दलीलें नीतीश की वही रही हैं, जो 2022 और उससे पहले 2017 में थीं। आश्चर्य है कि भाजपा और राजद दोनों ही जद-यू को तोडऩे की साजिश रचती रहती हैं और नीतीश बार-बार उन्हीं के साथ सरकार बनाते रहे हैं।

दरअसल एक सवाल जनादेश, सरकार, पलटीमार राजनीति और लोकतंत्र को लेकर है। गौरतलब है कि 1995 से नीतीश कुमार ने विधायक का चुनाव ही नहीं लड़ा है।

वह लगातार विधान परिषद में रहे हैं। उनके दलों को भी बहुमत का जनादेश कभी भी नहीं मिला है। फिर भी वह 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

यह देश का राजनीतिक रिकॉर्ड है कि एक ही नेता ने, एक ही कार्यकाल के दौरान, तीन-चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सवाल है कि नीतीश कुमार में ऐसा क्या आकर्षण है कि भाजपा और राजद दोनों ही उन्हें ‘पलटी’ मारने को समर्थन देते रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री भी बनवा देते हैं?

क्या नीतीश बिहार के राजनीतिक समीकरणों की विवशता हैं कि बहुमत न होने के बावजूद वह मुख्यमंत्री बने हुए हैं? क्या यह पलटीमार राजनीति की अवसरवादिता नहीं है?

मौजूदा जनादेश 2020 में भाजपा-जदयू को मिला था, क्योंकि दोनों ने साझा तौर पर चुनाव लड़ा था। उसके बाद का घटनाक्रम देश के सामने है।

यह कैसा लोकतंत्र है कि बहुमत का जनादेश पाए बिना ही एक राजनेता लगातार कई सालों से बिहार का मुख्यमंत्री है?

भाजपा और राजद भी बराबर की जिम्मेदार हैं, क्योंकि बहुमत उनके पक्ष में भी नहीं रहा है। चूंकि बिहार में लंबे अंतराल से ‘जुगाड़ की सरकार’ काम कर रही है, तो वह रसातल की ओर नहीं जाएगा, तो क्या स्थिति होगी? बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

 

 

You Might Also Like

IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष

BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?

BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !

TAGGED: #amitshah, #JPNADDA, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, Nitish Kumar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 January 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खुले में कूड़ा डालने वाले का भेजें वीडियो, मिलेगा 500 रुपये पुरस्कार, नगर निगम ने शुरू की योजना……..
Next Article IAS राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी….

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
उत्तराखण्ड April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?