By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: ‘ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > ‘ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास’
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावराष्ट्रीय

‘ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास’

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

IND vs AUS 1st T20 :  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में हराया,  आखिरी ओवर में रिंकू ने छक्का मारकर दिलाई जीत वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है।

जिसका पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापट्टन में हुआ। पहले टी20 मैच में भारत ने 209 रनों का लक्ष्य पूरा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य में जीत हासिल की है।

पिछली बार साल 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 202 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

दक्षिण अफ्रीका को भारत ने पीछे छोड़ा कल के हुए मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट खोकर 208 रन बनाए।

ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाकर कर जीत हासिल की।

पांचवी बार भारत 200 से ज्यादा रन का टारगेट पूरा करने में सफल रहा।

इसमें टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने केवल चार बार ये कारनामा किया है।

साउथ अफ्रीका के बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीमों ने तीन-तीन बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य पूरा किया है।दोनों ओपनर का नहीं चला जादू बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनिंग बैट्समैन 15 गेंद के अंदर आउट हो गए।

जहां ऋतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तो वहीं यशस्वी जायसवाल तीसरे ओवर में 21 रन बनाकर आउट हो गए।

ईशान और सूर्या की शानदार साझेदारी ओपनिंग बैट्समैन के आउट होने के बाद सूर्या कुमार और ईशान किशन ने पारी को थोड़ा संभाला।

दोनों के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार ने जहां नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर 80 रन बनाए।

तो वहीं ईशान किशन ने दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 39 गेंद पर 58 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लास्ट में रिंकू ने छक्का मारकर जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया के तनवीर संघा ने दो विकेट अपने नाम किए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट चटकाएं।

इंगलिश की शतकीय पारी बेकार ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान जोश इंगलिश ने शतक जड़ा।

उन्होंने 50 गेंद पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 110 रन बनाए।

स्टीव स्मिथ के साथ उन्होंने 130 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने टीम के लिए 52 रन जोड़ें।

टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस 19 और 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैथ्यू शॉर्ट ने 13 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 

You Might Also Like

RentAgreement : किराए पर घर लेने से पहले जानें ये नियम

UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल

GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?

SachinTendulkarProperty : सचिन तेंदुलकर ने कहाँ खरीदी  ₹70 करोड़ की जमीन ?

SamosaHistory : भारत में हर रोज 5-6 करोड़ समोसे खाए जाते हैं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 November 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने बद्री विशाल से की श्रमिकों की सलामती और सुरक्षित बचाव कार्य की कामना”
Next Article “हरभजन सिंह ने दी चुप्पी, टीम इंडिया की हार पर कहा “विश्वकप की बात पुरानी,” देहरादून में जमकर हुआ स्वागत”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HarishRawatResignation
HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा
देहरादून September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?