By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामले, प्रशासन अलर्ट”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > “उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामले, प्रशासन अलर्ट”
उत्तराखण्डतत्काल प्रभावहेल्थ

“उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामले, प्रशासन अलर्ट”

admin
Last updated: 2023/09/28 at 5:27 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में मौसम के बदलाव से सुबह-शाम हल्की ठंडक होने लगी है, लेकिन डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कम नहीं हो रही है।

आखिर दिन-प्रतिदिन डेंगू मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मैदान हो या फिर पहाड़, सभी जगह लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। देहरादून के बाद पौड़ी जिला डेंगू का हॉटस्पॉट बन रहा है।

मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में 74 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 32 मामले पौड़ी जिले में मिले हैं।

देहरादून व हरिद्वार में 13-13, नैनीताल में 10, चंपावत में तीन, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आया है।

हालांकि, डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अभी तक 2402 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें से 2079 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जबकि वर्तमान में 308 सक्रिय मामले हैं।

डेंगू से अभी तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। 13 मरीजों की मौत देहरादून में और दो की मौत नैनीताल जिले में हुई है।

बात अगर जनपदवार मिले डेंगू के मामलों की करें तो देहरादून सबसे आगे है।

यहां पर अभी तक 915 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है।

इसके अलावा पौड़ी में 489, हरिद्वार में 408, नैनीताल में 377, ऊधम सिंह नगर में 71, चमोली में 50, चंपावत में 42, टिहरी में 17 और रुद्रप्रयाग में 14 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अलर्ट पर अधिकारी:- उधर, जिम्मेदार महकमों के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

विभिन्न माध्यमों से लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। दून में कूड़ा निस्तारण नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।

घर-घर कूड़ा उठाने के साथ ही सार्वजनिक कूड़ेदानों से रोजाना सैकड़ों टन कूड़ा उत्सर्जित हो रहा है। जिसे डंप करने और निस्तारित करने में निगम के पसीने छूट रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग खाली प्लाट और घरों के आसपास भी कूड़ा डंप कर रहे हैं। इसलिए नगर निगम ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

डेंगू के प्रकोप के बीच लापरवाह प्रतिष्ठानों व घरों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड में डेंगू के मामले की बढ़ती संख्या ने लोगों को सतर्क कर दिया है। आपकी सुरक्षा के लिए, डेंगू से बचाव के उपायों का पालन करें और अपने आसपास के कूड़े को सही तरीके से निस्तारण करने में सहयोग करें।

You Might Also Like

RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम

AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?

TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?

FoodSafetyTips : सावधान, पका खाना भी बन सकता है बीमारी की वजह

DharaliVillage : क्या आप जानते हैं धराली गांव का इतिहास ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 28, 2023 September 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत, हरिद्वार से गिरफ्तारी”
Next Article “पुलिस ने बरामद किया नकली घी का देशी घी बनाने वाले गिरोह”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?