धामी कैबिनेट में छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगी मुहर। सचिवालय में हुई कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश की सभी मंत्री मौजूद रहे।
सचिवालय प्रसाशन में निजी सचिव परीक्षा मामले मे हाई कोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।
सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को मंजूरी
सचिवालय प्रसाशन में निजी सचिव परीक्षा के मामले में हाई कोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया था।
अब कैबिनेट ने इन अभ्यर्थियों को सेलेक्ट करने को लेकर मंजूरी दे दी है, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है।
पर्यटन विकास
पर्यटन विभाग के तहत औली को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। यह फैसला पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है।
गैस प्लांट में वैट कमी
उधमसिंहनगर में गैस प्लांट के लिए आने वाली सीएनजी पर वैट को कम किया गया है। इससे बिजली बनाने वाले प्लांट को वैट में छूट मिलेगी, जिससे ऊर्जा संयंत्रों के लिए बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
मूर्तियों के डिजाइन के लिए आईएनआई स्टूडियो
बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत लगाने वाली मूर्तियों के डिजाइन के लिए आईएनआई स्टूडियो को दिया गया है। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को और भी आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।
नई उद्योग सेवा क्षेत्र की पॉलिसी
कैबिनेट ने उद्योग सेवा क्षेत्र के तहत नई पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिससे राज्य में नौकरी के अवसरों का विस्तार होगा और विकास को तेजी से गति मिलेगी।
पंप प्लांट स्टोरेज पॉलिसी को मंजूरी
पंप प्लांट स्टोरेज पॉलिसी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है, जिससे ऊर्जा संयंत्रों के लिए बेहतर संविदानिक व्यवस्था बनेगी।

