By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारत बनेगा चांद पर उतरने वाला चौथा देश:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > भारत बनेगा चांद पर उतरने वाला चौथा देश:
राष्ट्रीय

भारत बनेगा चांद पर उतरने वाला चौथा देश:

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
india will become the fourth country
india will become the fourth country
SHARE

भारत के इतिहास रचने की तारीख का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसरो 14 जुलाई को अपना चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है।

Contents
6 पहियों वाला रोवर चंद्रमा पर 14 दिनों तक करेगा कार्य:चंद्रयान-3 भी देगा महत्वपूर्ण डाटा:

हाल ही में इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण अब 14 जुलाई, 2023 को अपराह्न 2:35 बजे एसडीएससी (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र), श्रीहरिकोटा से निर्धारित है।

वहीं भारत के इस मिशन को लेकर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इस सप्ताह इसरो द्वारा लॉन्च होने वाले चंद्रयान-3 मिशन से भारत चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

6 पहियों वाला रोवर चंद्रमा पर 14 दिनों तक करेगा कार्य:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के शासन-काल में अंतरिक्ष मामले में बड़ी विशेषज्ञता हासिल करने के बाद भारत चंद्रमा पर जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।

चंद्रयान-3 चंद्रयान 2 का ही अगला मिशन है जिसका लक्ष्य चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करना और वहां की जमीन पर चलना है।

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि वह आसानी से चांद की सतह पर उतर सके।

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद 6 पहियों वाला रोवर बाहर आएगा और चंद्रमा पर 14 दिनों तक कार्य कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि रोवर पर कई कैमरों के सहयोग से हम तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे।

अंतरिक्ष कर्मियों के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करने और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने जैसे अग्रणी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पूर्ण श्रेय देते हुए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की वर्तमान गति के आधार पर आने वाले वर्षों में हमारा अंतरिक्ष क्षेत्र एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने चंद्रयान-3 मिशन के तीन प्राथमिक उद्देश्य बताए।

  • चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का प्रदर्शन। 
  • चंद्रमा पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन। 
  • इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन। 
  • चंद्रयान-1 ने की चांद पर पानी की खोज। 

उन्होंने याद दिलाया कि चंद्रमा की सतह पर पानी की उपस्थिति की खोज करने का श्रेय चंद्रयान प्रथम अर्थात् चंद्रयान-1 को दिया जाता है, जो दुनिया और सबसे प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए एक नई खोज थी और यहां तक कि नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) इस खोज से आकर्षित हुआ और उन्होंने अपने आगे के प्रयोगों के लिए इस इनपुट का उपयोग किया।

चंद्रयान-3 भी देगा महत्वपूर्ण डाटा:

वहीं उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 अगले स्तर पर काम करेगा। अंतरिक्ष यान अपने लॉन्‍च के लिए इसरो द्वारा विकसित लॉन्च व्हीकल मार्क-3 का उपयोग करेगा।

चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर मॉड्यूल भी पेलोड के साथ कार्य रूप में हैं, जो वैज्ञानिक समुदाय को चंद्र मिट्टी और चट्टानों के रासायनिक व मौलिक संरचना सहित विभिन्न गुणों पर डेटा प्रदान करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के लॉन्च को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है।

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-2 से उन्नत चंद्रयान-3 में लैंडर की मजबूती बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी संशोधन टैस्‍ट बेड्स के माध्यम से विस्तृत जमीनी परीक्षणों और सिमुलेशन के अनुसार हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article extended a helping hand by calling himachal हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को फोन करके बढ़ाया मदद का हाथ: मुख्यमंत्री धामी
Next Article congress come again आखिर क्या कांग्रेस के दिन आएगे फिर:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?