By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार, मिली सैद्धांतिक सहमति:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार, मिली सैद्धांतिक सहमति:
देहरादून

देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार, मिली सैद्धांतिक सहमति:

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
3 Min Read
government will take back rajiv gandhi international cricket stadium
government will take back rajiv gandhi international cricket stadium
SHARE

उत्तराखंड के पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 30 साल के लिए लीज पर देने के बाद सरकार अब इसे वापस लेगी।

Contents
अफगानिस्तान ने बताया था स्टेडियम को होमग्राउंड:करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल:

विभाग को इसके लिए सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने तय सेवा शर्तों को पूरा नहीं किया।

यही वजह है कि स्टेडियम को वापस लिया जा रहा है।

इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक, वर्ष 2016-17 में करीब 253 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया गया था।

यह राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसे कुछ शर्तों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी को लीज पर दिया गया।

यह कंपनी देश की प्रमुख अवसंरचना विकास और वित्त कंपनी है।

सरकारी क्षेत्र की इस कंपनी की 40 सहायक कंपनियां हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को लीज पर लेने के बाद कंपनी का दिवालिया निकल गया और उसने सेवा शर्तों को पूरा नहीं किया।

कंपनी की ओर से एक ऐसा खाता खोला जाना था, जिसमें जमा धनराशि को बिना सहमति के निकाला नहीं जा सकता था, लेकिन खाता नहीं खोला गया।

कंपनी को स्टेडियम परिसर में 2.8 एकड़ भूमि पर खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए दी गई थी, इसे भी नहीं किया गया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में आइस स्केटिंग रिंक को संचालित किया जाना था, इसे भी शुरू नहीं किया गया।

साढ़े सात प्रतिशत ग्रॉस राजस्व पर दिए इस स्टेडियम को लेकर जो सेवा शर्तें थीं उसे पूरा न किए जाने से करोड़ों की लागत से बने इस स्टेडियम का ठीक से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेडियम को वापस लेने और इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की मंजूरी मिली है।

अफगानिस्तान ने बताया था स्टेडियम को होमग्राउंड:

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून को वर्ष 2018 में होमग्राउंड के तौर पर अपनाया था।

उस दौरान यहां टी-20 कई अंतरराष्ट्रीय मैच हुए।

इसके अलावा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने भी स्टेडियम को होमग्राउंड के रूप में चुना था।

करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल:

करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम अब बदहाल है।

स्टेडियम की कुर्सियां टूटी हुई हैं।

मैदान में घास उग आई है। सही देखरेख न होने से जगह-जगह धूल और मकड़ी के जाले बने हैं।

You Might Also Like

TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा

JhandaMela2026 : श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर

Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 May 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article The Ultimate Guide To Playing In Singapore Casino
Next Article high court उत्तराखंड में बिना धार्मिक भेदभाव के ध्वस्त होने चाहिए अवैध निर्माण: हाईकोर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandBudget2026
UttarakhandBudget2026-27 : 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास का रोडमैप या उम्मीदों से कम?
वीडियो March 10, 2026
MahadevShivlingStory
MahadevShivlingStory : भारत के 6 सबसे बड़े शिवलिंगों की कहानी
Uncategorized March 10, 2026
TOURISMBOOST
TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
उत्तराखण्ड March 10, 2026
DoonPoliceAction
DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा
खोजी नारद कहिंन March 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?