फलस्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के कनॉट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र चौहान बाइक राइडर के साथ ही यू-ट्यूबर थे।
वह यू-ट्यूबरों की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली गए थे।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर साथियों के साथ वह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे।
बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह करीब 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर गांव श्यारौल के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया।
इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई।
उनके साथी बाइक राइडिंग करते हुए आगे निकल चुके थे।
बताते हैं कि दुर्घटना के दौरान उनकी कावासाकी बाइक की गति 200 से ऊपर थी।
इस कारण डिवाइडर से टकराने पर अगस्त्य की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अगस्त्य का नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते थे।
अपनी प्रोफाइल वीडियो में ही उन्होंने दिखाया था कि कैसे उनकी बाइक की आवाज और गति से सड़क चलते लोग कान बंद कर किनारे हट जाते थे।
बेटी को विदेश भेजने दिल्ली जा रहे थे पिता, रास्ते में मिली सूचना:
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त्य के पिता जितेंद्र चौहान पहलवान हैं।
वह पहलवानी में कई मेडल जीत चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वह बेटी को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में बेटे के साथ अनहोनी की सूचना मिली।
अगस्त्य की मौत की खबर से माता-पिता के साथ ही उसकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

