By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में आधे देहरादून की प्यास बुझाएगा सौंग डैम:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > उत्तराखंड में आधे देहरादून की प्यास बुझाएगा सौंग डैम:
देहरादून

उत्तराखंड में आधे देहरादून की प्यास बुझाएगा सौंग डैम:

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
6 Min Read
song dam will
song dam will
SHARE

मंगलवार को सीएम धामी  ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर इस परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपये की मांग की है।

Contents
 10 लाख लोगों को मिलेगा 24 घंटे पीने:दून में 275 परिवार होंगे विस्थापित:अप होगा शहर का अंडर ग्राउंड वाटर:6 मेगावाट बिजली का होगा प्रोडक्शन:3.5 किमी लंबा होगा जलाशय:सीएम ने वित्त मंत्री से मांगी 1774 करोड़ की सहायता:

देहरादून में मंत्री के आश्वासन के बाद परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना से जहां 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा वहीं ग्रेविटी आधारित इस परियोजना से दून की करीब 10 लाख आबादी को 150 एमएलडी पीने का पानी भी नसीब होगा।

दून में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के लिए इस प्रोजेक्ट से पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी।

इसके साथ ही रायपुर और डोईवाला क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर खेतों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

 10 लाख लोगों को मिलेगा 24 घंटे पीने:

सौंग डैम परियोजना के निर्माण से देहरादून शहर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को गे्रविटी के जरिए 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।

इस परियोजना से बिजली का कोई खर्चा नहीं आएगा।

इससे ग्रेविटी तकनीक से पानी की आपूर्ति होगी।

दून में 80 फीसदी पेयजल आपूर्ति ट्यूबवेलों से होती है।

इस परियोजना के बनने के बाद शहर की पानी की भावी जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।

परियोजना से 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा।

दून में 275 परिवार होंगे विस्थापित:

दून में रायपुर क्षेत्र के सौंधना गांव के समीप बन रही इस परियेाजना से 147 खातेधारों के करीब 275 परिवार पूरी तरह से इफेक्टेड हो रहे हैं।

जिसमें टिहरी जिले के 4 गांव भी शामिल है।

जिन्हें यहां से पुनवार्सित किया जाएगा।

पुनर्वास पर 274 करोड़ खर्च होने का प्रावधान किया गया है।

पिछले साल नवंबर में सौंग बांध परियोजना निर्माण की दिशा में धामी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में इस बहु उद्देश्यीय परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन नीति-2022 को मंजूरी दी है।

अप होगा शहर का अंडर ग्राउंड वाटर:

इस परियोजना से ग्रेविटी से पानी मिलने से दून की आधी आबादी को भरपूर पानी मिलेगा, जिससे ट्यूबवेलों से भूजल का दोहन कम होगा।

बांध में एकत्रित जल से भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि होगी।

परियोजना के निर्माण से भविष्य में दस लाख की आबादी को डेढ़ सौ एमएलडी पीने का पानी मिलेगा।

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने बाह्य सहायतित योजना के अंतर्गत इस परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

6 मेगावाट बिजली का होगा प्रोडक्शन:

पिछले साल केंद्रीय जल आयोग ने इसके डिजाइन को मंजूरी दी थी।

परियोजना से छह मेगावाट तक की बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून में सौंधाना गांव के समीप प्रस्तावित यह परियोजना प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी परियोजना के निर्माण को लेकर खासे सक्रिय हैं।

फंडिंग एजेंसी की तलाशपरियोजना पर करीब 21 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली इस परियोजना पर राज्य सरकार केवल 20 प्रतिशत अंशदान करेगी।

80 फीसदी बाह्य सहायतित एजेंसी करेगी।

फ्रांस की एजेंसी एजेंसी फ्रांसिस डेवलपमेंट (एएफडी) परियोजना निर्माण के लिए हामी भरी है।

उसके बाद ही इसके साथ ही केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए पर्यावरणीय समेत अन्य स्वीकृतियां भी जारी कर दी थी।

ऐसे में अब यदि केंद्र सरकार से बजट की लगातार मांग की जा रही है।

केंद्र सरकार यदि फंडिंग करती है, तो परियोजना पर जल्द काम शुरू हो सकता है।

3.5 किमी लंबा होगा जलाशय:

मूल रूप से सौंग नदी पर बनने वाले इस बांध की ऊंचाई करीब 148 मीटर है और इसकी लंबाई 3:5 किमी है।

परियोजना से 14.70 किमी लंबी पाइपलाइन, जल शोधन संयंत्र और 120 किमी। की लंबी मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बनाई जाएगी।

सौंग बांध की झील लगभग 76 हेक्टेयर की होगी।

विस्थापन के लिए रायपुर में 10 एकड़ जमीन की भी तलाश की जा चुकी है।

रिस्पना होगी पुनर्जीवितने के पानी के अलावा बिजली निर्माण के बाद इस बांध के अतिरिक्त पानी को देहरादून में रिस्पना नदी में छोड़े जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

दम तोड़ रही रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रदेश सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

सीएम ने वित्त मंत्री से मांगी 1774 करोड़ की सहायता:

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनसे सौंग डैम निर्माण को लेकर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपये के विशेष सहायता देने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि परियोजना पर करीब 2021 करोड़ खर्च होंगे।

इससे बिजली के साथ ही दून की बड़ी आबादी को पीने के लिए पानी की आपूर्ति होगी।

कहा कि दून में लगातार भूजल स्तर गिर रहा है, जबकि लगातार आबादी बढ़ती जा रही है, जिसे भविष्य में परियोजना से पानी की पर्याप्त आपूर्ति होगी।

सीएम ने कहा कि इससे ट्यबवेलों से निर्भता लगभग खत्म हो जाएगी।

सौंग डैम के सभी पर्यावरणीय क्लियरेंस की फार्मालिटीज पूरी हो चुकी है।

विस्थापन के लिए रायपुर क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन तलाशी गई है।

राज्य सरकार बजट को लेकर लगातार प्रयासरत है।

फंडिंग एजेंसी मिलते ही डैम का कंस्ट्रक्शन शुरू किया जाएगा।

निर्माण शुरू होने के चार में परियोजना का काम पूरा हो जाएगा।

You Might Also Like

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

LPGBlackmarket : कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण, आपूर्ति की सख्त मॉनिटिरिंग

MahantDevendraDas : 10वें महंत श्री महंत देवेंद्र दास जी कौन हैं ?

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 April 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ruckus over congress garhwal's कांग्रेस गढ़वाल की उपेक्षा बयान पर बवाल, कांग्रेस नेता एक दूसरे क़ो बता रहें उत्तराखंड का इतिहास:
Next Article city parks will be built in all cities सभी शहरों में बनेंगे सिटी पार्क, वाहनों की एंट्री होगी प्रतिबंधित: उत्तराखंड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CyberCentreOfExcellence
CyberCentreOfExcellence : देहरादून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस
खोजी नारद कहिंन March 19, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत
देहरादून March 19, 2026
Kumbh2027
Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश
उत्तराखण्ड March 19, 2026
TharuHoli
TharuHoli : ‘जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा सम्मान: धामी
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?