By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ?
हेल्थ

MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ?

महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा होने के 7 कारण.

admin
Last updated: 2026/11/21 at 11:27 AM
admin
Share
5 Min Read
MigraineInWomen
MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ?
SHARE
Highlights
  • दिमाग की ज्यादा संवेदनशीलता- कई शोध बताते हैं कि हार्मोन और दिमाग में दर्द के संकेत भेजने वाले रसायनों के बीच संबंध है
  • खाना छोड़ना या देर से खाना- कई महिलाएं सबसे आखिर में खाती हैं.
  • हर्बल चाय- आचार्य मनीष बताते हैं कि जब भी आपको लगे कि सिर में हल्का दर्द शुरू हो रहा है.

MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ? :-  आज के समय में माइग्रेन की समस्या काफी देखी जाती है. इसकी कई वजह हो सकती हैं जैसे अधूरी नींद, खाना समय पर नहीं खाना, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताया. सुबह से शाम तक ऑफिस के काम में लगे रहना. इस रोजमर्रा के बोझ का असर कई लोगों में बार-बार लौटने वाले सिरदर्द के रूप में दिखता है.  इसमें महिलाओं में माइग्रेन के मामले पुरुषों से कहीं ज्यादा मिलते हैं. आचार्य मनीष ने इसक कारण और आयर्वेदिक उपाय बताए हैं. तो चलिए जानते हैं।

माइग्रेन क्या है- माइग्रेन बार-बार लौटने वाला सिरदर्द है. यह अक्सर सिर के एक तरफ होता है. दर्द धड़कता हुआ लगता है और कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक रह सकता है. माइग्रेन का कारण सिर्फ तेज सिरदर्द नहीं है. यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसमें दर्द के साथ उल्टी, रोशनी से परेशानी और आवाज से चिड़चिड़ाहट भी होती है।

महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा होने के 7 कारण-

1. हार्मोन में बदलाव- यह सबसे बड़ा कारण माना जाता है. एस्ट्रोजन महिलाओं का मुख्य हार्मोन है. माइग्रेन में असली समस्या एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव से जुड़ी है. एक समीक्षा के अनुसार, एक मासिक चक्र में एस्ट्रोजन का स्तर 10 से 100 गुना तक बदल सकता है।

2. दिमाग की ज्यादा संवेदनशीलता- कई शोध बताते हैं कि हार्मोन और दिमाग में दर्द के संकेत भेजने वाले रसायनों के बीच संबंध है. इन्हीं में से एक रसायन CGRP है.।

3. तनाव और नींद की कमी- एक अध्ययन में माइग्रेन के 182 मरीजों में से 87.9 प्रतिशत में कोई न कोई ट्रिगर मिला. इनमें से 70 प्रतिशत को भावनात्मक तनाव और 44.4 प्रतिशत को नींद की कमी से परेशानी हुई.एक और ग्रामीण अध्ययन में 1,245 मरीजों को देखा गया, जिनमें 75.3 प्रतिशत महिलाएं थीं. इनमें से 43.5 प्रतिशत में एंग्जायटी और 25.7 प्रतिशत में डिप्रेशन मिला।

4. खाना छोड़ना या देर से खाना- कई महिलाएं सबसे आखिर में खाती हैं. कभी सुबह का नाश्ता छूट जाता है, तो कभी दोपहर का खाना देर से होता है. लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में शुगर का स्तर गिरता है. यह माइग्रेन का आम ट्रिगर है।

5. आयरन की कमी- NFHS-5 के अनुसार, भारत में 15 से 49 साल की लगभग 57 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया है. कुछ अध्ययनों में आयरन की कमी और माइग्रेन के बीच संबंध मिला है।

6. हार्मोन वाली दवाएं- कंबाइंड ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव यानी एस्ट्रोजन वाली गर्भनिरोधक गोलियां कुछ महिलाओं में दर्द कम करती हैं, तो कुछ में बढ़ा देती हैं।

7. खुद से दर्द की दवा लेना- NIMHANS के एक अध्ययन में महिलाओं में दवा के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाला सिरदर्द पुरुषों से लगभग पांच गुना ज्यादा मिला. शोधकर्ताओं का मानना है कि कई महिलाएं डॉक्टर के पास जाने के बजाय दुकान से दर्द की गोली ले लेती हैं. ऐसा बार-बार करने से सिरदर्द और बढ़ सकता है।

दर्द से राहत पाने के आसान आयुर्वेदिक उपाय- देसी घी- रोज आचार्य मनीष के अनुसार सुबह और रात को सोते समय अपने दोनों नाक के छेद यानि नथुनों में शुद्ध गाय के घी की दो-दो बूंदें गुनगुनी करके डालें. यह आपके वात और पित्त दोष को शांत रखने का सबसे सरल तरीका है।

हर्बल चाय- आचार्य मनीष बताते हैं कि जब भी आपको लगे कि सिर में हल्का दर्द शुरू हो रहा है, तो तुरंत पुदीने की कुछ पत्तियां या अदरक डालकर चाय बनाएं. अदरक और पुदीना नेचुरल पेनकिलर की तरह काम कर सकते हैं।

चंदन का लेप- आचार्य मनीष ने बताते हैं कि दर्द के समय माथे पर ठंडे चंदन का लेप लगाएं या ठंडे पानी की पट्टी रखें. चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो सिर की बढ़ी हुई गर्मी को तुरंत सोख लेती है।

You Might Also Like

UttarakhandCongress :क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का ? – गणेश गोदियाल

TabuNetflixSeries : वेब सीरीज ‘टनल मैन’ में दिखेगी सिलक्यांरा की कहानी

MenPsychology : क्या आप जानते हैं मर्दों की ये सच्चाई ?

Diabetes : क्या माता-पिता से बच्चों में भी हो सकती है डायबिटीज ?

IndiaBestTravelDestination : दुनिया का बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बना भारत

TAGGED: #AyurvedicRemedies, #HormonalChanges, #WomenHealth, HeadacheRelief, healthtipsindia, khojinarad, MigraineCauses, MigraineInWomen, MigraineTriggers

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 21, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TabuNetflixSeries TabuNetflixSeries : वेब सीरीज ‘टनल मैन’ में दिखेगी सिलक्यांरा की कहानी
Next Article UttarakhandCongress UttarakhandCongress :क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का ? – गणेश गोदियाल

Advt.

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress :क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का ? – गणेश गोदियाल
देहरादून November 21, 2026
TabuNetflixSeries
TabuNetflixSeries : वेब सीरीज ‘टनल मैन’ में दिखेगी सिलक्यांरा की कहानी
उत्तराखण्ड November 21, 2026
MenPsychology
MenPsychology : क्या आप जानते हैं मर्दों की ये सच्चाई ?
तत्काल प्रभाव November 21, 2026
Diabetes
Diabetes : क्या माता-पिता से बच्चों में भी हो सकती है डायबिटीज ?
खोजी नारद कहिंन November 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?