By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल
उत्तरकाशी

UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.

admin
Last updated: 2026/11/18 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandMockDrill
UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल
SHARE
Highlights
  • राहत शिविरों में भी परखी जाएंगी व्यवस्थाएं.
  • सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी होंगे सुरक्षा अभ्यास.
  •  आपदा प्रबंधन दिवस के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को संभावित आपदाओं और खतरों.

UttarakhandMockDrill :  28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल :- सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राज्य से लेकर तहसील स्तर तक होने वाले इस व्यापक अभ्यास में लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा। राज्य में पहली बार इतने बड़े स्तर पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

Contents
राहत शिविरों में भी परखी जाएंगी व्यवस्थाएंसरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी होंगे सुरक्षा अभ्यास

मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संबंधित विभागों और जनपदों के अधिकारियों ने तैयारियों, जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना पर चर्चा की।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को सभी जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी। इसमें विभिन्न आपदा परिदृश्यों के आधार पर विभाग अपनी भूमिका, संसाधनों, आपातकालीन संचार व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को 250 से 300 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित होगी।

राहत शिविरों में भी परखी जाएंगी व्यवस्थाएं

मॉक अभ्यास के दौरान राहत शिविरों की स्थापना का अभ्यास भी किया जाएगा। शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और शिशु आहार के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को रियल टाइम में परखा जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों की तैनाती का भी अभ्यास होगा।

सुमन ने सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी आपदा के दौरान स्थानीय समुदाय सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली इकाई होता है। इसलिए समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को मजबूत करना जरूरी है। अभ्यास के दौरान विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियां अपने उपकरणों और संसाधनों की प्रदर्शनी लगाने के साथ उनके संचालन का अभ्यास भी करेंगी।

सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी होंगे सुरक्षा अभ्यास

आपदा प्रबंधन दिवस के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को संभावित आपदाओं और खतरों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यालय में विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष की ओर से 3 से 5 सदस्यों की समिति गठित की जाएगी। समिति आग, बिजली दुर्घटना, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, भवन क्षतिग्रस्त होने और पेड़ गिरने जैसे संभावित खतरों का आकलन कर बचाव के उपाय सुझाएगी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, वैधता और कार्यशीलता की भी समीक्षा की जाएगी।

You Might Also Like

UttarakhandPolitics : कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष : महेंद्र भट्ट

KGМURagging : रैगिंग का आरोप – झुककर बुलवाया ‘प्रणाम महोदय जी’

GangaExpressway : मुख्यमंत्री से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध – धामी

HumanWildlifeConflict : मानव-वन्यजीव संघर्ष में राहत राशि बढ़ाएगी सरकार

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री धामी ने सिलबट्टे पर पीसा पहाड़ी नमक

TAGGED: #DisasterPreparedness, #EmergencyResponse, #RescueOperation, #SilkyaraTunnel, #UttarakhandDisaster, DisasterManagementDay, khojinarad, MockDrill2026, UttarakhandMockDrill

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 18, 2026 November 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GangaExpressway GangaExpressway : मुख्यमंत्री से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध – धामी
Next Article KGМURagging KGМURagging : रैगिंग का आरोप – झुककर बुलवाया ‘प्रणाम महोदय जी’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष : महेंद्र भट्ट
देहरादून November 18, 2026
KGМURagging
KGМURagging : रैगिंग का आरोप – झुककर बुलवाया ‘प्रणाम महोदय जी’
उत्तर प्रदेश November 18, 2026
GangaExpressway
GangaExpressway : मुख्यमंत्री से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध – धामी
देहरादून November 18, 2026
HumanWildlifeConflict
HumanWildlifeConflict : मानव-वन्यजीव संघर्ष में राहत राशि बढ़ाएगी सरकार
उत्तराखण्ड November 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?