SocialMediaAddiction : बच्चों में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत :- बच्चों में तेजी से सोशल मीडिया की लत बढ़ रही है, जिसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. अमेरिका के चार राज्यों ने मेटा पर 1.4 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. एनुअल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट-2024 के अनुसार बताया गया है कि साइकोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया सोशल मीडिया एडिक्शन का खतरा है।
विशेषज्ञ बोले कि कम उम्र में स्क्रीन टाइम मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है. लाइक और कमेंट से बच्चों को सामाजिक स्वीकृति का अहसास मिलता है. इन्फिनिट स्क्रॉल बच्चों को घंटों तक स्क्रीन से जोड़े रखता है. हर बार नया कंटेंट मिलने से सोशल मीडिया की लत बढ़ती है।
रिपोर्ट के अनुसार 60% भारतीय किशोर रोज 3 घंटे से अधिक सोशल मीडिया पर रहते हैं. 43% किशोर 4 घंटे या उससे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे है. कंपनियों को भी पता है कि उनके प्लेटफॉर्म बच्चों पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं. विशेषज्ञों की सलाह कि बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नियमित निगरानी रखें. सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग, डिजिटल अनुशासन ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट उपभोक्ता आबादी है, 96 करोड़ से ज्यादा। 66% से अधिक लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सस्ता इंटरनेट तेजी से बड़ी आबादी को जोड़ रहा है और दुनिया के किसी और देश के मुकाबले डेटा की खपत बढ़ती जा रही है। लेकिन, चिंता तब होती है, जब पता चलता है कि इस आबादी में बड़ी तादाद बच्चों की है और इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल रील्स में हो रहा है।
भारत में लगभग एक चौथाई बच्चे इंटरनेट यूजर हैं, 5 की उम्र वाले भी। 2021 की एक स्टडी बताती है कि 10 साल के 37% बच्चों के फेसबुक और 24% के इंस्टा अकाउंट हैं। सितंबर 2023 के एक सर्वे के मुताबिक, 66% माता-पिता का मानना था कि उनके बच्चों को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है। 46% का कहना था कि उनके बच्चे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तीन से 6 घंटे बिताते हैं, वहीं 15% से ज्यादा बच्चे 6 घंटे से भी अधिक समय मोबाइल थामे रहते हैं। ये सारे आंकड़े गंभीर होती स्थिति का सबूत हैं।



