By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: PushkarSinghDhami : क्वालिटी से नो कम्प्रोमाइज़ – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > PushkarSinghDhami : क्वालिटी से नो कम्प्रोमाइज़ – धामी
गैरसैंण

PushkarSinghDhami : क्वालिटी से नो कम्प्रोमाइज़ – धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही पर्यटन.

admin
Last updated: 2026/10/29 at 10:46 AM
admin
Share
3 Min Read
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : क्वालिटी से नो कम्प्रोमाइज़ - धामी
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की सफलता उसकी गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोगिता से निर्धारित होती है.
  • इसलिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए.
  • मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर कार्य कर रहे इंजीनियरों एवं श्रमिकों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों में उनकी भूमिका के महत्व को भी रेखांकित किया.

PushkarSinghDhami :  क्वालिटी से नो कम्प्रोमाइज़ – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बाद देहरादून लौटते समय श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित इंजीनियरों से कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक उपचारात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करना जरूरी है. उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की सफलता उसकी गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोगिता से निर्धारित होती है. इसलिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचारात्मक कार्य प्रभावी और टिकाऊ हों. सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विशेष सतर्कता बरतते हुए तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर कार्य कर रहे इंजीनियरों एवं श्रमिकों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों में उनकी भूमिका के महत्व को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. उनके समर्पण, परिश्रम और तकनीकी दक्षता से ही विकास परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाता है. इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क सुविधाओं को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुधार एवं उपचारात्मक कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

You Might Also Like

DeathThreatNews : अमिताभ और दिलजीत को मिली जान से मारने की धमकी…

SidhbaliTemple : उर्वशी रौतेला ने सिद्धबली को चढ़ाया 7 करोड़ का हार

UttarakhandNews : सचिव डॉ. आर. राजेश ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

PushkarSinghDhami : गन्दा शौचालय देख  मुख्यमंत्री नाराज

DMDehradun : डीएम भड़के क्यों – मामला दिलचस्प है

TAGGED: #HighwayInspection, #InfrastructureDevelopment, #pushkarsinghdhami, #RoadSafety, breakingnews, CMDhami, khojinarad, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 29, 2026 October 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GairsainDevelopmentProjects GairsainDevelopmentProjects : मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को दिया करोड़ों की योजनाओं का तोहफा
Next Article Khelotsav2026 Khelotsav2026 : SGRRU में खेल महाकुंभ में हुनरमंदों का जलवा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DeathThreatNews
DeathThreatNews : अमिताभ और दिलजीत को मिली जान से मारने की धमकी…
महाराष्ट्र October 29, 2026
SidhbaliTemple
SidhbaliTemple : उर्वशी रौतेला ने सिद्धबली को चढ़ाया 7 करोड़ का हार
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 29, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सचिव डॉ. आर. राजेश ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
उत्तराखण्ड October 29, 2026
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : गन्दा शौचालय देख  मुख्यमंत्री नाराज
देहरादून October 29, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?