By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: TVDebate : TV डिबेट में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बयान पर लगाम !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > TVDebate : TV डिबेट में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बयान पर लगाम !
राष्ट्रीय

TVDebate : TV डिबेट में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बयान पर लगाम !

बहस में शामिल होने वालों के चयन पर फोकस.

admin
Last updated: 2026/10/23 at 11:24 AM
admin
Share
3 Min Read
TVDebate
TVDebate : TV डिबेट में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बयान पर लगाम !
SHARE
Highlights
  • मंत्रालय ने टीवी चैनलों की ओर से कार्यक्रम संहिता के कथित उल्लंघन पर चिंता जताई है.
  • इसका उद्देश्य अपमानजनक, अभद्र, गाली-गलौज वाली या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण को रोकना है.
  • न्यूज चैनलों पर ग्राफिक्स तैयार करने, वर्चुअल न्यूज प्रस्तुत करने और अन्य प्रसारण संबंधी कामों में एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

TVDebate : TV डिबेट में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बयान पर लगाम ! :-  टीवी न्यूज चैनलों की डिबेट में अभद्र भाषा, भड़काऊ बयानों और सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी कर चैनलों को कार्यक्रमों के प्रसारण के दौरान प्रभावी संपादकीय नियंत्रण रखने की सलाह दी है। इसके तहत बहस में किसी प्रतिभागी के आपत्तिजनक बयान देने पर उसकी आवाज तुरंत म्यूट करने, जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम रोकने, डिस्क्लेमर देने या प्रसारण की फीड काटने जैसे कदम उठाने को कहा गया है। मंत्रालय ने न्यूज रिपोर्टिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), खासकर जनरेटिव एआई के इस्तेमाल को लेकर भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

बहस में शामिल होने वालों के चयन पर फोकस

मंत्रालय ने टीवी चैनलों की ओर से कार्यक्रम संहिता के कथित उल्लंघन पर चिंता जताई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि डिबेट और दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पैनलिस्टों तथा प्रतिभागियों का चयन सावधानी से किया जाना चाहिए। उन्हें पहले से तैयार करने और कार्यक्रम के दौरान निगरानी रखने जैसी संपादकीय व्यवस्थाएं भी मजबूत होनी चाहिए।

इसका उद्देश्य अपमानजनक, अभद्र, गाली-गलौज वाली या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण को रोकना है। खास तौर पर ऐसी बहसों में सतर्क रहने को कहा गया है जिनमें सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका हो। यदि कोई प्रतिभागी आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो चैनल को स्थिति के अनुसार तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

न्यूज चैनलों पर ग्राफिक्स तैयार करने, वर्चुअल न्यूज प्रस्तुत करने और अन्य प्रसारण संबंधी कामों में एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है। मंत्रालय ने इस तकनीक के उपयोग में सावधानी बरतने को कहा है। चैनलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एआई की मदद से तैयार की गई सामग्री दर्शकों को भ्रमित न करे और कार्यक्रम संहिता के अनुरूप हो।

एडवाइजरी में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के सीधे प्रसारण पर लागू प्रतिबंध को भी दोहराया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि अभियान समाप्त होने तक कवरेज अधिकृत अधिकारी की ओर से समय-समय पर दी जाने वाली जानकारी तक सीमित रखा जाना चाहिए। इसका मकसद अभियान से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के प्रसारण से बचना है।

इसके अलावा अपराध, हिंसा, प्राकृतिक आपदाओं और बड़ी दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग में सनसनी फैलाने से परहेज करने को कहा गया है। परेशान करने वाले दृश्यों को सावधानी से दिखाने और उन्हें बार-बार या लूप में प्रसारित नहीं करने की सलाह दी गई है। आपदाओं और बड़े हादसों की खबरें सत्यापित तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर फुटेज पर तारीख और समय भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

You Might Also Like

HastRekhaShastra : आपके सीक्रेट्स खोलता है हथेली का मंगल पर्वत

JaiHindSong : सलमान खान के  ‘जय हिंद’ गाने में दिखा सैनिकों का जज्बा

SecretariatNews : सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, केस दर्ज

ChinaViralNews : पति ने कसकर लगाया गले, टूटी पत्नी की पसलियां

VillageRoadDemand : दुल्हनिया लहंगे में 18 किमी पैदल चलकर पहुंची ससुराल

TAGGED: #AIinNews, #EditorialControl, #IBMinistry, #IndianMedia, #journalism, #latestnews, #MediaEthics, #MediaRegulation, #NewsBroadcasting, #NewsChannels, #TVDebate, breakingnews, GenerativeAI, HindiNews, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SecretariatNews SecretariatNews : सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, केस दर्ज
Next Article JaiHindSong JaiHindSong : सलमान खान के  ‘जय हिंद’ गाने में दिखा सैनिकों का जज्बा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HastRekhaShastra
HastRekhaShastra : आपके सीक्रेट्स खोलता है हथेली का मंगल पर्वत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 23, 2026
JaiHindSong
JaiHindSong : सलमान खान के  ‘जय हिंद’ गाने में दिखा सैनिकों का जज्बा
महाराष्ट्र October 23, 2026
SecretariatNews
SecretariatNews : सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, केस दर्ज
उत्तराखण्ड October 23, 2026
ChinaViralNews
ChinaViralNews : पति ने कसकर लगाया गले, टूटी पत्नी की पसलियां
इंटरव्यू October 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?