By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव
उत्तराखण्ड

GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने विस्तार से दी जानकारी.

admin
Last updated: 2026/10/22 at 11:54 AM
admin
Share
4 Min Read
GlobalInvestorSummit2023
GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर - सचिव
SHARE
Highlights
  • सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर उपलब्ध.
  • पांडे ने कहा कि निवेश से संबंधित आंकड़े उद्योग विभाग, यूके स्पाइस और सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर उपलब्ध हैं.
  • छोटे उद्यमों और स्थानीय निवेशकों पर की जा रही टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सचिव उद्योग ने कहा.#UttarakhandNews,#GlobalInvestorSummit2023,#UttarakhandInvestment,#VinayShankarPandey,#PushkarSinghDhami,#InvestmentInUttarakhand,#UttarakhandGovernment,#UttarakhandBreakingNews,#InvestorSummit,#GroundedInvestment,#EmploymentGeneration,#IndustrialDevelopment,#InvestInUttarakhand,#UttarakhandUpdates,#KhojiNarad

GlobalInvestorSummit2023 :  आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव :-  उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में निवेश से संबंधित सभी आंकड़े सार्वजनिक हैं और प्रत्येक परियोजना का विवरण संबंधित सरकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की पूरी जानकारी के बिना निवेश को लेकर भ्रामक धारणा बनाना उचित नहीं है। सरकार ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक एक लाख एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

सचिव उद्योग ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। राज्य का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है और भारी उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं मुख्यतः देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल के कुछ हिस्सों में अधिक हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य की औद्योगिक नीतियां तैयार की गई हैं, जिनका उद्देश्य पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखते हुए अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए समय-समय पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गईं। निवेशकों की सहायता के लिए निवेश मित्रों की व्यवस्था की गई, जिन्होंने निवेशकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा, सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग किया और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर उपलब्ध

पांडे ने कहा कि निवेश से संबंधित आंकड़े उद्योग विभाग, यूके स्पाइस और सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इनमें परियोजनाओं, संबंधित विभागों और उनके स्थान सहित आवश्यक विवरण पारदर्शिता के साथ दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह विषय लगभग आठ महीने पहले भी सोशल मीडिया पर उठाया गया था, जिस पर तथ्यों के साथ जवाब दिया गया था। सरकार ने समय-समय पर सदन में भी निवेश की स्थिति स्पष्ट की है। ऐसे में उपलब्ध तथ्यों की अनदेखी कर सवाल उठाना उचित नहीं है।

छोटे उद्यमों और स्थानीय निवेशकों पर की जा रही टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सचिव उद्योग ने कहा कि आटा चक्की, मोबाइल दुकान या अन्य छोटे व्यवसाय को निवेश की श्रेणी में शामिल करने पर सवाल उठाना सही दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्थानीय व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई से 10 हजार रुपये का निवेश कर छोटा व्यवसाय शुरू करता है और उससे दो लोगों को रोजगार मिलता है, तो यह भी राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान है। निवेश का महत्व केवल उसकी राशि से नहीं, बल्कि उससे पैदा होने वाले रोजगार और स्थानीय आजीविका के अवसरों से भी तय होता है।

You Might Also Like

MDDADehradun : एमडीडीए का डंडा चला ,अवैध निर्माण पर ताला जड़ा

GairsainAssemblySession : सियासी गर्मी और कुदरती सर्दी के बीच गैरसैंण “सत्र” 27 से

RatriChaupal : देहरादून में अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

DroupadiMurmu : राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बाबा केदार का दर्शन

UttarakhandWeather : उत्तराखंड में 23 से 26 तक अलर्ट !

TAGGED: #EmploymentGeneration, #GlobalInvestorSummit2023, #GroundedInvestment, #IndustrialDevelopment, #InvestmentInUttarakhand, #InvestorSummit, #pushkarsinghdhami, #uttarakhandbreakingnews, #UttarakhandGovernment, #VinayShankarPandey, InvestInUttarakhand, khojinarad, UttarakhandInvestment, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MDDADehradun MDDADehradun : एमडीडीए का डंडा चला ,अवैध निर्माण पर ताला जड़ा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDADehradun
MDDADehradun : एमडीडीए का डंडा चला ,अवैध निर्माण पर ताला जड़ा
उत्तराखण्ड October 22, 2026
GairsainAssemblySession
GairsainAssemblySession : सियासी गर्मी और कुदरती सर्दी के बीच गैरसैंण “सत्र” 27 से
देहरादून October 22, 2026
RatriChaupal
RatriChaupal : देहरादून में अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
उत्तराखण्ड October 22, 2026
DroupadiMurmu
DroupadiMurmu : राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बाबा केदार का दर्शन
देहरादून October 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?