HarakSinghRawat : ‘कांग्रेस के संपर्क में बीजेपी का पूर्व नेता’ :- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी के पूर्व नेता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने बीजेपी को एक और झटका लगने का दावा किया है. हरक सिंह रावत की मानें तो बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता उनके लगातार संपर्क में हैं और उनसे इस संबंध में दो-तीन बार बातचीत भी हो चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि संबंधित नेता ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और देर-सवेर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. हालांकि,इस दावे पर संबंधित नेता की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आना जरूरी है. हरक सिंह के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नए दल-बदल और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के चर्चित नेता डॉ हरक सिंह रावत ने बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता के संपर्क में होने की बात कहकर सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी. उन्होंने बताया कि पौड़ी से पूर्व विधायक और बीजेपी के बड़े नेता रहे यशपाल बेनाम से उनकी दो-तीन बार बातचीत हो चुकी है और वे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।
हरक सिंह के दावे के मुताबिक, यशपाल बेनाम क्योंकि बीजेपी से इस्तीफा दे चुके हैं और आने वाले समय में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने इस घटनाक्रम को बीजेपी के लिए संभावित राजनीतिक झटका बताया है और कहा है की लगातार बीजेपी कमजोर हो रही है।

