By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?
हेल्थ

HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा या कम रोटी खाना दोनों ही हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं?

admin
Last updated: 2026/10/10 at 11:34 AM
admin
Share
3 Min Read
HealthyDiet
HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?
SHARE
Highlights
  • इस जरूरी सवाल का सही और सटीक जवाब देने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से खास बातचीत की.
  • स्वास्थ्य और सेहत के विशेषज्ञ का कहना है कि किसी भी इंसान के लिए रोटियों की कोई एक फिक्स संख्या नहीं बताई जा सकती.
  • ज्यादा रोटी खाने से क्या होता है?
  • कई लोगों को लगता है कि घर का सादा खाना है, तो जितना मर्जी उतना खा लो.

HealthyDiet :  एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ? :-  भारतीय किचन में जब खाना बनता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज कितनी रोटियां बनाई जाएं और हममें से हर कोई यह सोचता है कि एक दिन में आखिर कितनी रोटी खाना सेहत के लिए सही रहता है? कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से बहुत कम रोटी खाते हैं, तो कुछ लोग अपनी भूख मिटाने के चक्कर में बिना गिने 4 से 5 रोटियां एक साथ खा जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा या कम रोटी खाना दोनों ही हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं? इस जरूरी सवाल का सही और सटीक जवाब देने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से खास बातचीत की. आइए जानते हैं कि उन्होंने सेहतमंद रहने और वजन को कंट्रोल करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी खाने की सलाह दी है।

हर इंसान की जरूरत होती है अलग- स्वास्थ्य और सेहत के विशेषज्ञ का कहना है कि किसी भी इंसान के लिए रोटियों की कोई एक फिक्स संख्या नहीं बताई जा सकती, क्योंकि हर किसी का शरीर, उसकी उम्र और उसका काम करने का तरीका अलग-अलग होता है. एक भारी मजदूरी करने वाले इंसान को जितनी एनर्जी की जरूरत होती है, उतनी ही जरूरत एक दिनभर कंप्यूटर के आगे बैठकर काम करने वाले ऑफिस के आदमी को नहीं होती. इसलिए यह पूरी तरह आपके शरीर की बनावट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है कि आपको कितनी रोटियों की जरूरत है ।

विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर आप एक सामान्य और सेहतमंद जीवन जी रहे हैं, तो दोपहर या रात के खाने में एक बार में 2 से ज्यादा या ज्यादा से ज्यादा 3 मीडियम साइज की रोटियां खाना पर्याप्त माना जाता है. अगर आप दिनभर में दो वक्त का मुख्य खाना खाते हैं, तो पूरे दिन में कुल मिलाकर 4 से 6 रोटियां खाना एक आम आदमी के लिए एकदम सही और संतुलित मात्रा है।

ज्यादा रोटी खाने से क्या होता है?

कई लोगों को लगता है कि घर का सादा खाना है, तो जितना मर्जी उतना खा लो, इससे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि जरूरत से ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से पाचन तंत्र यानी पेट पर बहुत दबाव पड़ता है।

ज्यादा रोटियां खाने से खाना पचने में दिक्कत होने लगती है, पेट में गैस बन सकती है और धीरे-धीरे आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है. इसके अलावा, जिन लोगों को शुगर यानी डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।

You Might Also Like

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?

Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास

HanumanAnsh : और अब हनुमान अंश तेलुगु में रिलीज

HaldwaniNews : व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री

UttarakhandNews : समस्या सुनते ही मुड़ गया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

TAGGED: #Chapati, #HealthyDiet, #HealthyLifestyle, #khojinaradbreakingnews, #Nutrition, #Roti, #WeightLoss, DiabetesDiet, healthtips, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HaldwaniNews HaldwaniNews : व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री
Next Article HanumanAnsh HanumanAnsh : और अब हनुमान अंश तेलुगु में रिलीज

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?
देहरादून October 10, 2026
E-Paper | 11 October 2026
E-Paper | 11 October 2026
e-paper October 10, 2026
Navratri2026
Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
IllegalConstruction
IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये
देहरादून October 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?