By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार
उत्तराखण्ड

UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार

नियोजित विकास पर फोकस:- डॉ आर. राजेश कुमार

admin
Last updated: 2026/09/24 at 11:04 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandMasterPlan
UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड - डॉ.आर. राजेश कुनार
SHARE
Highlights
  • जीआईएस आधारित मास्टर प्लान वाला उत्तराखंड पहला राज्य.
  • नए महायोजनाओं की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता GIS आधारित प्लानिंग है।
  • पौड़ी जनपद में कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी, ऊधमसिह नगर जनपद में जसपुर.

UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार  : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है। कुल 98 महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें अमृत-1 के अंतर्गत 07 और अमृत-2 में 23 महायोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत 7 क्लस्टरों में 65 नगर निकायों और मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत तीन महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। दीर्घकालीन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी महायोजनाएं वर्ष 2041 और 2045 के लक्ष्य को सामने रखते हुए तैयार की जा रही हैं।

Contents
अमृत-2 में चयनित शहरप्रमुख विशेषताएं

अमृत-1 में चयनित शहर देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, नैनीताल और हल्द्वानी।

अमृत-2 में चयनित शहर

पौड़ी जनपद में कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी, ऊधमसिह नगर जनपद में जसपुर, नगला, खटीमा, किच्छा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर, नैनीताल जनपद में रामनगर, हरिद्वार जनपद में मंगलौर, लक्सर, चंपावत में टनकपुर, चमोली में गोपेश्वर, देहरादून में ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी एवं टिहरी।

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां द्वितीय और तृतीय श्रेणी के निकायों के लिए भी जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे बेहतर भूमि उपयोग, अवैध निर्माण पर नियंत्रण, बेहतर यातायात प्रबंधन, ड्रेनेज योजना और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

प्रमुख विशेषताएं

नए महायोजनाओं की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता GIS आधारित प्लानिंग है। इसके माध्यम से शहरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का तकनीकी एवं समग्र आकलन करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की योजना तैयार की जा रही है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में सुनियोजित एवं क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास, पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय स्तर पर आर्थिक अवसरों का सृजन, भौतिक एवं सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं का प्रावधान तथा पर्यावरण का संरक्षण इसका उद्देश्य हैं।

प्रदेश के आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप महायोजनाओं में भविष्य की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियोजित विकास पर फोकस किया गया है। महायोजना से सभी संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा। महायोजनाएं तैयार करने में प्रदेश सरकार देश के विशेषज्ञ संस्थानों की मदद ले रही है। इनमें स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) नई दिल्ली,एसपीए भोपाल, एनआईटी कालीकट, एनआईटी सूरत और एमएनआईटी जयपुर प्रमुख हैं।

प्रदेश के सुनियोजित और दीर्घकालीन शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं। यह महायोजनाएं जहाँ ट्रैफिक जाम, अवैध निर्माण और अव्यवस्थित शहरीकरण से निपटने में सहायक बनेंगी, वहीं आम जनता को बेहतर सड़कें और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

You Might Also Like

DMDehradun : राजस्व के लंबित केसों पर डीएम आशीष चौहान के सख्त निर्देश

LovepreetKaur : लवप्रीत को मिला टैब – बोली थैंक्यू सीएम सर

BadrinathDham : अब टूटा बदरनाथ में दर्शनार्थियों का रिकॉर्ड

NainitalWaterCrisis : नैनीताल गंदे पानी मामले में शासन के तेवर कड़े

UttarakhandFilmPolicy : फिल्म शूटिंग के जरिए 1,759 करोड़ रुपये का कारोबार

TAGGED: #CityDevelopment, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #SmartCityUttarakhand, #UrbanDevelopment, #UrbanPlanning, #UttarakhandGovernment, GISMasterPlan, GISPlanning, khojinarad, MasterPlan2045, RRajeshKumar, UrbanDevelopmentNews, UttarakhandCities, UttarakhandDevelopment, UttarakhandMasterPlan, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 24, 2026 September 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BadrinathDham BadrinathDham : अब टूटा बदरनाथ में दर्शनार्थियों का रिकॉर्ड
Next Article LovepreetKaur LovepreetKaur : लवप्रीत को मिला टैब – बोली थैंक्यू सीएम सर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DMDehradun
DMDehradun : राजस्व के लंबित केसों पर डीएम आशीष चौहान के सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड September 24, 2026
LovepreetKaur
LovepreetKaur : लवप्रीत को मिला टैब – बोली थैंक्यू सीएम सर
उत्तराखण्ड September 24, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : अब टूटा बदरनाथ में दर्शनार्थियों का रिकॉर्ड
उत्तराखण्ड September 24, 2026
NainitalWaterCrisis
NainitalWaterCrisis : नैनीताल गंदे पानी मामले में शासन के तेवर कड़े
उत्तराखण्ड September 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?