FakeCertificate : फर्जी प्रमाणपत्र केस में दो आरोपी गिरफ्तार :- प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आरोपी छात्रा का पिता भी शामिल।
फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। एसआईटी ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है।
फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले में एसआईटी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ के एक सेंटर का संचालक और एक आरोपी छात्र का पिता शामिल है। बताया जा रहा है कि इसी सेंटर से प्रमाणपत्र बनवाने का ठेका लिया गया था।
जांच में सामने आया है कि रूपेश पंडित नाम के आरोपी ने प्रमाणपत्र बनवाने का ठेका लिया था। इसके लिए करीब 45-45 लाख रुपये में सौदा किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच अब आगे बढ़ रही है।

