By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: ReelStunt ;’ रील के नशे में नदी में गाडी वाला स्टंट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > ReelStunt ;’ रील के नशे में नदी में गाडी वाला स्टंट
उत्तराखण्ड

ReelStunt ;’ रील के नशे में नदी में गाडी वाला स्टंट

वायरल हो रही इस घटना के मुताबिक, कुछ युवा अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी लेकर सोनमर्ग पहुंचे थे.

admin
Last updated: 2026/09/16 at 11:27 AM
admin
Share
3 Min Read
ReelStunt
ReelStunt ;' रील के नशे में नदी में गाडी वाला स्टंट
SHARE
Highlights
  • होटल सिंध रिसॉर्ट्स के पास उन्होंने रील और वीडियो बनाने के लिए अपनी गाड़ी को सीधे तेज बहाव वाली सिंध नदी के पानी में उतार दिया.
  • उन्हें लगा कि यह उनके वीडियो को जबरदस्त व्यूज दिलाएगा, लेकिन उनका यह ओवरकॉन्फिडेंस कुछ ही सेकंड में धधकता हुआ डर बन गया.
  • जब तक ये युवा अपनी इस बेवकूफी को समझ पाते, हालात बेकाबू हो चुके थे.

ReelStunt : रील के नशे में नदी में गाडी वाला स्टंट :-  पहाड़ों में नज़ारे जितने दिलकश होते हैं उतने ही खतरनाक भी हो सकते हैं। फिर चाहे पहाड़ियां हों या कोलाहल करती नदियाँ … लेकिन टूरिस्टों को तो बस रोमांच की तलाश होती है ऐसे में अक्सर एक नादानी जान पर भारी पड़ जाती है। वैसे भी सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसके चक्कर में लोग अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कुछ युवकों ने सोशल मीडिया के लिए एक ऐसा स्टंट किया जो उनकी जान पर भारी पड़ सकता था।

वायरल हो रही इस घटना के मुताबिक, कुछ युवा अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी लेकर सोनमर्ग पहुंचे थे. होटल सिंध रिसॉर्ट्स के पास उन्होंने रील और वीडियो बनाने के लिए अपनी गाड़ी को सीधे तेज बहाव वाली सिंध नदी के पानी में उतार दिया. उन्हें लगा कि यह उनके वीडियो को जबरदस्त व्यूज दिलाएगा, लेकिन उनका यह ओवरकॉन्फिडेंस कुछ ही सेकंड में धधकता हुआ डर बन गया. गाड़ी का भारी वजन बर्फीले पानी के तेज बहाव को झेल नहीं पाया और वह बीच धारा में ही जाकर फंस गई. गाड़ी के अंदर बैठे सभी युवकों की सांसें अटक गईं क्योंकि वे खुद को बचाने में पूरी तरह लाचार हो चुके थे।

जब तक ये युवा अपनी इस बेवकूफी को समझ पाते, हालात बेकाबू हो चुके थे. गनीमत यह रही कि समय रहते इस बात की भनक स्थानीय लोगों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को लग गई. बिना एक भी पल गंवाए पुलिस और पास के ग्रामीणों ने तुरंत मिलकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, और बाद में डूबी हुई स्कॉर्पियो को भी नदी से खींचकर बाहर निकाल लिया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो जब ‘X’ पर शेयर हुआ, तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने इन युवकों की जमकर क्लास लगाई. एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा, “एसयूवी वालों के पास दिमाग होना नामुमकिन है.” वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसा कि जब जरूरत से ज्यादा पैसा आ जाता है, तो अक्ल ठिकाने नहीं रहती. कई लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इन लापरवाह युवकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दूसरों को सबक मिले.खबर सोशल मीडिया से जनजागरूकता के लिए  साभार ली गयी है।

You Might Also Like

BiggBoss20 : बिग बॉस 20′ के बोरिंग कंटेस्टेंट्स पर बोले सलमान

DeskJobHealth : 9 से 5 की नौकरी से आपको क्यों है खतरा ?

RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी

UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज

KishauProject : किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर हुआ समझौता

TAGGED: #JammuKashmir, #khojinaradbreakingnews, #reelsviral, #RescueOperation, #ViralVideo, carstunt, JammuKashmirPolice, khojinarad, MahindraScorpio, ReelStunt, RiverStunt, ScorpioStunt, SindhRiver, socialmediastunt, Sonmarg, SonmargNews, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 16, 2026 September 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RamMandir RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी
Next Article DeskJobHealth DeskJobHealth : 9 से 5 की नौकरी से आपको क्यों है खतरा ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BiggBoss20
BiggBoss20 : बिग बॉस 20′ के बोरिंग कंटेस्टेंट्स पर बोले सलमान
महाराष्ट्र September 16, 2026
DeskJobHealth
DeskJobHealth : 9 से 5 की नौकरी से आपको क्यों है खतरा ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 16, 2026
RamMandir
RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी
अयोध्या September 16, 2026
UPICharges
UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज
खोजी नारद कहिंन September 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?