By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून

LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण

क्या नगर निगम की जमीन कब्जाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही!

admin
Last updated: 2026/09/11 at 2:59 PM
admin
Share
4 Min Read
LandEncroachment
LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण
SHARE
Highlights
  • आखिर कोन हैं व रसूखदार जो सरकारी जमीन कब्जाने में लगा हैं!
  • सरकारी जमीन पर कथित कब्जा, निर्माण ध्वस्त.
  • तारबाड़ हटाकर निर्माण! रिपोर्ट के बाद एक्शन.
  • सरकारी जमीन पर निर्माण, नगर निगम किया ध्वस्तीकरण.

LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण :-  जिस जमीन की हिफाजत के लिए नगर निगम ने तारबाड़ की थी, अगर उसी तारबाड़ को हटाकर वहां निर्माण शुरू हो जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है—आखिर यह सब किसकी शह पर हुआ?”

Contents
क्या नगर निगम की जमीन कब्जाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही!आखिर कोन हैं व रसूखदार जो सरकारी जमीन कब्जाने में लगा हैं!

देहरादून से सहस्त्रधारा मालदेवता रोड पर नगर निगम की जमीन को लेकर सामने आया मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि जिस सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की ओर से तारबाड़ की गई थी, उसी तारबाड़ को हटाकर जमीन पर कब्जा किया गया और मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस पूरे मामले ने सरकारी जमीन की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मामला उस समय ज्यादा सुर्खियों में आया, जब खोजी नारद की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और मौके की स्थिति ने कई सवाल खड़े किए। आखिर नगर निगम की जमीन पर कथित तौर पर निर्माण कैसे शुरू हुआ? अगर जमीन सरकारी थी तो वहां निर्माण की अनुमति किस आधार पर मिली? और सबसे बड़ा सवाल—नगर निगम की ओर से लगाई गई तारबाड़ आखिर हटाई किसने?

रिपोर्टिंग के बाद यह मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा और कार्रवाई का रास्ता खुला। इसके बाद कथित कब्जे वाली जमीन पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही हैं । इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सरकारी जमीन केवल किसी विभाग की संपत्ति नहीं होती, बल्कि वह जनता की संपत्ति होती है। नगर निगम की जमीन पर किसी भी तरह का अनधिकृत कब्जा या निर्माण होने की स्थिति में सवाल सीधे सरकारी व्यवस्था और निगरानी पर उठते हैं।

अब यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर समय रहते इस मामले की जानकारी सामने नहीं आती तो क्या निर्माण आगे बढ़ता रहता? क्या नगर निगम की जमीन की नियमित निगरानी की जा रही थी? तारबाड़ हटाने की घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कब मिली? और निर्माण शुरू होने से पहले इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?

खोजी नारद की रिपोर्टिंग ने इस मामले को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैमरे पर दिखाई गई मौके की तस्वीरों ने उस स्थिति को लोगों के सामने रखा, जिस पर कार्रवाई की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद ध्वस्तीकरण और आगे की कार्रवाई जारी हैं ।

क्या नगर निगम की जमीन कब्जाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही!

आखिर कोन हैं व रसूखदार जो सरकारी जमीन कब्जाने में लगा हैं!

अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या नगर निगम इस मामले की पूरी जांच कर यह भी पता लगाएगा कि तारबाड़ किसने हटाई और निर्माण कैसे शुरू हुआ? अगर सरकारी जमीन की सुरक्षा में कहीं लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

You Might Also Like

TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !

SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी

UttarakhandFilmPolicy : उत्तराखण्ड में फिल्मांकन करेगी रामोजी फिल्म सिटी

KumbhMela2027 : हरिद्वार कुंभ की तैयारी समय पर हो पूरी – मुख्य सचिव

TAGGED: #DemolitionDrive, #EncroachmentAction, #GovernmentLand, #khojinaradbreakingnews, #LandEncroachment, #MunicipalCorporation, DehradunEncroachment, Dehradunlatestnews, dehradunnews, GovernmentLandEncroachment, IllegalConstruction, khojinarad, MaldevtaRoad, SahastradharaRoad, uttarakhandlatestnews, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 11, 2026 September 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TrafficRules TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TrafficRules
TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान
Uncategorized September 11, 2026
UKPSCRecruitment
UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
देहरादून September 11, 2026
SikhTradition
SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी
देहरादून September 11, 2026
UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy : उत्तराखण्ड में फिल्मांकन करेगी रामोजी फिल्म सिटी
देहरादून September 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?