By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
उत्तराखण्ड

UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !

67 पदों में आरक्षण का भी प्रावधान.

admin
Last updated: 2026/09/11 at 11:51 AM
admin
Share
4 Min Read
UKPSCRecruitment
UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
SHARE
Highlights
  • DSP और डिप्टी कलेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती.
  • अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता.
  • प्रारंभिक परीक्षा से इंटरव्यू तक होगा चयन.

UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए ! :-  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप-B के कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी समयसीमा तय की गई है।

Contents
DSP और डिप्टी कलेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती67 पदों में आरक्षण का भी प्रावधानपद के हिसाब से मिलेगी अलग सैलरीअलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यताप्रारंभिक परीक्षा से इंटरव्यू तक होगा चयन

DSP और डिप्टी कलेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती

UKPSC की इस भर्ती में पुलिस उपाधीक्षक के सबसे ज्यादा 14 पद रखे गए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पद हैं. इसके अलावा सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के 8, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5-5 पद शामिल हैं. राज्य कर अधिकारी के 5, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी और संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के 4-4 पद हैं. जिला कमांडेंट होमगार्ड, सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर समेत कई अन्य पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं।

67 पदों में आरक्षण का भी प्रावधान

कुल 67 रिक्तियों में 37 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं. अनुसूचित जाति के 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6 पद हैं. भर्ती में उत्तराखंड की महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के लिए नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और आरक्षण से जुड़े नियमों को नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

पद के हिसाब से मिलेगी अलग सैलरी

इस भर्ती के अधिकांश पद पे लेवल-10 के अंतर्गत आते हैं, जिन पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा. राज्य कर अधिकारी का पद पे लेवल-7 में है, जिसमें 44,900 से 1,42,400 रुपये तक वेतन निर्धारित है. वहीं केस वर्कर का पद पे लेवल-6 में आता है और इस पद के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान तय किया गया है।

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

अधिकांश पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है, लेकिन कुछ पदों के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन, जबकि उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है. सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और उद्यान विकास अधिकारी के लिए हॉर्टिकल्चर या कृषि से संबंधित डिग्री चाहिए. केस वर्कर पद के लिए समाजशास्त्र, एप्लाइड सोशियोलॉजी या सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता निर्धारित है।

प्रारंभिक परीक्षा से इंटरव्यू तक होगा चयन

UKPSC भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडीज और जनरल एप्टीट्यूड के पेपर होंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में हिंदी निबंध और सामान्य अध्ययन समेत निर्धारित विषयों के पेपर शामिल होंगे।

You Might Also Like

TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी

UttarakhandFilmPolicy : उत्तराखण्ड में फिल्मांकन करेगी रामोजी फिल्म सिटी

KumbhMela2027 : हरिद्वार कुंभ की तैयारी समय पर हो पूरी – मुख्य सचिव

ExServicemenHonor : सैनिक कभी पूर्व या भूतपूर्व नहीं होता – मुख्यमंत्री

TAGGED: #GovernmentJobs, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandJobs, DeputyCollector, DeputyCollectorRecruitment, DSPRecruitment, DSPVacancy, GovernmentJobAlert, khojinarad, PCSRecruitment, UKPSC2026, UKPSCExam, UKPSCNotification, UKPSCPCS2026, UKPSCRecruitment, UKPSCVacancy, UttarakhandPSC

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 11, 2026 September 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SikhTradition SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी
Next Article TrafficRules TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TrafficRules
TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान
Uncategorized September 11, 2026
SikhTradition
SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी
देहरादून September 11, 2026
UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy : उत्तराखण्ड में फिल्मांकन करेगी रामोजी फिल्म सिटी
देहरादून September 11, 2026
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : हरिद्वार कुंभ की तैयारी समय पर हो पूरी – मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड September 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?