By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार

आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश.

admin
Last updated: 2026/09/10 at 11:17 AM
admin
Share
4 Min Read
GreenBuildingStandards
GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं - डॉ. आर. राजेश कुमार
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक.
  • रतूड़ा में बनने वाले राज्य अतिथि गृह के लिए तैयार किए गए करीब ₹48.84 करोड़ के विस्तृत आगणन की सचिव ने समीक्षा की.
  • दूसरी ओर, रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में पुराने जर्जर भवनों को हटाने के बाद रिक्त भूमि के उपयोग की योजना तैयार की गई है.

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने अपनी कार्ययोजनाओं को गति दी है। सचिव, राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों में जहां रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा में प्रस्तावित भव्य राज्य अतिथि गृह की निर्माण कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई, वहीं देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में 48 नए श्रेणी-3 आवासों के निर्माण की योजना पर भी मंथन हुआ।

रतूड़ा में बनने वाले राज्य अतिथि गृह के लिए तैयार किए गए करीब ₹48.84 करोड़ के विस्तृत आगणन की सचिव ने समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिथि गृह का कॉन्फ्रेंस हॉल आधुनिक सुविधाओं से लैस होना चाहिए, ताकि महत्वपूर्ण बैठकों और प्रशासनिक संवाद के लिए आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हों। उन्होंने कार्यदायी संस्था PWD को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों के अनुरूप निर्माण स्थल की नदी से न्यूनतम 200 मीटर दूरी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही नियमानुसार प्रमाण-पत्र को अभिलेखों में संलग्न करने के निर्देश दिए। अतिथि गृह के प्रस्तावित स्वरूप के अनुरूप मुख्य प्रवेश द्वार और केंद्रीय भवन पर आकर्षक एवं बड़े आकार का लोगो स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परिसर की पहचान और स्वरूप दोनों प्रभावी नजर आएं।

दूसरी ओर, रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में पुराने जर्जर भवनों को हटाने के बाद रिक्त भूमि के उपयोग की योजना तैयार की गई है। यहां लगभग ₹28.07 करोड़ की लागत से 48 नए श्रेणी-3 आवासीय भवन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। परियोजना का उद्देश्य सरकारी कार्मिकों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करना है।

लेकिन इस योजना में भी सिर्फ भवन निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी गई है। सचिव ने निर्देश दिए कि भवनों के बाहरी हिस्से में ऐसी फिनिशिंग और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाए, जिसकी अनुरक्षण लागत कम हो और बार-बार मरम्मत की आवश्यकता न पड़े। आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण के लिए अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की विकास की व्यापक सोच के अनुरूप इन परियोजनाओं में आधुनिकता और पर्यावरण का संतुलन दिखाई देता है। आने वाले समय में इन योजनाओं का धरातल पर आकार लेना राज्य की सरकारी संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश में आवासीय एवं राज्य संपत्ति से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों में स्थानीय वास्तुशैली को प्राथमिकता दी जा रही है।

You Might Also Like

DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन

UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल

HanumanAnsh2 : हनुमान अंश 2 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

TAGGED: #EnvironmentalProtection, #GovernmentHousing, #GovernmentProperty, #khojinaradbreakingnews, #LatestUttarakhandNews, #pushkarsinghdhami, #RainWaterHarvesting, #UttarakhandGovernment, CMDhami, DehradunRaceCourse, GreenBuilding, GreenBuildingStandards, khojinarad, RatudaRudraprayag, RRajeshKumar, StateGuestHouse, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 10, 2026 September 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WasteManagement2026 WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
Next Article DigitalArrest DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट
राज्य September 10, 2026
WasteManagement2026
WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
देहरादून September 10, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन
उत्तराखण्ड September 10, 2026
UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल
हिमाचल प्रदेश September 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?