By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: CoconutWater : नारियल के अंदर कहां से आता है इतना पानी ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > CoconutWater : नारियल के अंदर कहां से आता है इतना पानी ?
हेल्थ

CoconutWater : नारियल के अंदर कहां से आता है इतना पानी ?

आखिर पेड़ यह पानी फल में क्यों जमा करता है?

admin
Last updated: 2026/09/08 at 11:10 AM
admin
Share
4 Min Read
CoconutWater
CoconutWater : नारियल के अंदर कहां से आता है इतना पानी ?
SHARE
Highlights
  • नारियल का खोल पानी को कैसे सुरक्षित रखता है ?
  • कितना होता है पानी?
  • नारियल की बनावट भी इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है.

CoconutWater : नारियल के अंदर कहां से आता है इतना पानी ? :-  नारियल के फायदे तो जानते होंगे, लेकिन कभी सोचा है कि इसमें इतना पानी कैसे भर जाता है. जब नारियल के पेड़ को देखते हैं, न कोई नल, न कोई पाइप फिर भी उसके अंदर इतना साफ-मीठा पानी कैसे भर जाता है? यह सवाल सुनने में जितना मासूम लगता है, इसके पीछे भी उतना ही दिलचस्प विज्ञान है. हर साल 2 सितम्बर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है. आइए, इसी बहाने जान लेते हैं कि नारियल के अंदर इतना पानी कहां से आता है।

Contents
आखिर पेड़ यह पानी फल में क्यों जमा करता है?नारियल का खोल पानी को कैसे सुरक्षित रखता है ?कितना होता है पानी?

नारियल के पेड़ की जड़ें जमीन से पानी और उसमें घुले खनिज तत्व यानी मिनरल्स सोखती हैं. यह पानी जड़ों से तने के अंदर मौजूद एक खास टिशू सिस्टम से होकर ऊपर की ओर बढ़ता है, जिसे विज्ञान की भाषा में जाइलम पेड़ के अंदर बनी बारीक नलियों जैसी संरचना होती है, जो जमीन से सोखे गए पानी को जड़ों से लेकर पेड़ की सबसे ऊंची शाखाओं और फलों तक पहुंचाती है. यही वजह है कि 60-80 फीट ऊंचे नारियल के पेड़ की चोटी पर लगे फल तक भी पानी आसानी से पहुंच जाता है।

पेड़ अपनी पत्तियों में प्रकाश-संश्लेषण के जरिए शक्कर और पोषक तत्व बनाता है. यह पोषक तत्व फ्लोएम नाम की दूसरी नलियों के जरिए फल तक भेजे जाते हैं, जबकि पानी जाइलम के जरिए पहुंचता है. फल के अंदर ये दोनों चीजें पानी और पोषक तत्व आपस में मिलकर वह तरल बनाती हैं, जिसे हम पीते हैं. यानी नारियल पानी असल में सिर्फ “पानी” नहीं, बल्कि पानी, शक्कर, विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड का प्राकृतिक मिश्रण है।

आखिर पेड़ यह पानी फल में क्यों जमा करता है?

पौधों की दुनिया में हर चीज का कोई न कोई मकसद होती है. नारियल के अंदर मौजूद यह तरल असल में उस बीज के लिए भोजन का भंडार होता है, जो फल के अंदर विकसित हो रहा होता है. शुरुआती अवस्था में जब बीज कमजोर होता है और खुद पोषण नहीं बना पाता, तब यही तरल एंडोस्पर्म उसे जरूरी पोषण देता है.जैसे-जैसे नारियल पकता है, यह तरल धीरे-धीरे गाढ़ा होकर ठोस सफेद गूदे (कोपरा) में बदलने लगता है. यही वजह है कि पुराने, पके नारियल में पानी कम और गूदा ज्यादा होता है, जबकि हरे-कच्चे नारियल में पानी भरपूर मिलता है।

नारियल का खोल पानी को कैसे सुरक्षित रखता है ?

नारियल की बनावट भी इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है. इसका सबसे बाहरी हिस्सा रेशेदार परत (हस्क) और उसके अंदर मौजूद सख्त खोल (शेल) पानी को बाहर की गर्मी, कीड़े-मकोड़ों और नमी के नुकसान से बचाते हैं. यही वजह है कि नारियल का पानी महीनों तक फल के अंदर सुरक्षित और ताज़ा बना रह सकता है, भले ही बाहर का मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो।

कितना होता है पानी?

एक औसत हरे नारियल में करीब 200-800 मिलीलीटर तक पानी हो सकता है. यह मात्रा पेड़ की किस्म, मिट्टी और फल की उम्र पर निर्भर करती है. दिलचस्प बात यह है कि आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में इतिहास में कई बार नारियल पानी का इस्तेमाल शरीर में तरल पदार्थ के विकल्प के तौर पर भी किया गया है, क्योंकि इसकी संरचना कुछ हद तक मानव रक्त प्लाज्मा से मिलती-जुलती मानी जाती है।

You Might Also Like

VastuShastra ; इन जगहों पर खाना मतलब दरिद्रता को न्योता !

SachinTendulkarProperty : सचिन तेंदुलकर ने कहाँ खरीदी  ₹70 करोड़ की जमीन ?

PitraPaksha2026 : अशुभ पंचक में शुरू होगा पितृपक्ष – पढ़िए पूरी जानकारी

AlmoraDM : जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त , नई स्कूल बिल्डिंग जल्द – अंशुल सिंह , डीएम

HimalayaConservation : हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है हिमालय – धामी

TAGGED: #CoconutWater, #foodfacts, #HealthFacts, #InterestingFacts, #khojinaradbreakingnews, #NaturalDrinks, #ScienceFacts, CoconutBenefits, CoconutFacts, CoconutScience, CoconutTree, CoconutWaterBenefits, GreenCoconut, khojinarad, PlantScience, TrendingFacts, WorldCoconutDay

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 8, 2026 September 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article VastuShastra VastuShastra ; इन जगहों पर खाना मतलब दरिद्रता को न्योता !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

VastuShastra
VastuShastra ; इन जगहों पर खाना मतलब दरिद्रता को न्योता !
तत्काल प्रभाव September 8, 2026
SachinTendulkarProperty
SachinTendulkarProperty : सचिन तेंदुलकर ने कहाँ खरीदी  ₹70 करोड़ की जमीन ?
खोजी नारद कहिंन September 8, 2026
PitraPaksha2026
PitraPaksha2026 : अशुभ पंचक में शुरू होगा पितृपक्ष – पढ़िए पूरी जानकारी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 8, 2026
AlmoraDM
AlmoraDM : जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त , नई स्कूल बिल्डिंग जल्द – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड September 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?