By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा
मध्य प्रदेश

पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा

SP ने सौंपा ज्वाइनिंग लेटर… करना होगा ये काम.

admin
Last updated: 2025/09/04 at 6:29 AM
admin
Share
5 Min Read
पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा
पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा
SHARE
Highlights
  • नौकरी में बच्ची को मिलेगा इतना वेतन.
  • ‘प्रमुखता से हल किए जाते हैं ऐसे मामले’
  • इसीलिए बनाए जाते हैं बाल आरक्षक.

पुलिस अफसर बनी 8 साल की ईच्छा :- अब आपको एक रोचक खबर बताते हैं जो आयी है मध्य प्रदेश के उज्जैन से जहाँ चौथी कक्षा की छात्रा की पुलिस विभाग में नौकरी लगी है. बच्ची की उम्र अभी केवल 8 साल है. आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है ? लेकिन आपको बता दें कि बच्ची के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. वो पुलिस विभाग में नौकरी करते थे. उनकी जगह बेटी ने नौकरी के लिए आवेदन किया था. एसपी ने भी बिटिया का आवेदन महज 25 मिनट में स्वीकार कर लिया. यही नहीं उसे नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया. थाना महाकाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 988 देवेंद्र सिंह रघुवंशी की 17 मई 2025 को हार्ट अटैक आने के कारण अचानक मौत हो गई थी. प्रधान आरक्षक की मौत के बाद उनका परिवार एसपी प्रदीप शर्मा से मिलने पहुंचा था. उन्होंने प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह रघुवंशी की 8 वर्षीय बिटिया ईच्छा रघुवंशी को बाल आरक्षक बनाने के लिए आवेदन दिया था।

Contents
इसीलिए बनाए जाते हैं बाल आरक्षक‘प्रमुखता से हल किए जाते हैं ऐसे मामले’नौकरी में बच्ची को मिलेगा इतना वेतन

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

इसीलिए बनाए जाते हैं बाल आरक्षक

बताया जाता है की इच्छा रघुवंशी प्रधान आरक्षक स्व. देवेंद्र सिंह रघुवंशी की एकमात्र संतान है. इसीलिए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है. इच्छा वर्तमान में सेंट मैरी स्कूल में पढ़ाई कर रही है. पुलिसकर्मी की असमय मृत्यु होने पर परिवार के भरण पोषण के लिए नाबालिक बच्चों को बाल आरक्षक बनाया जाता है. ये बच्चे 18 वर्ष की उम्र तक पढ़ाई के साथ-साथ विभाग के छोटे-मोटे काम करते हैं. साथ ही पुलिस के अनुशासन और विभाग की प्रक्रिया को समझते हैं.18 वर्ष के होने पर सीधे उनके कार्य शुरू हो जाते हैं. नाबालिग बच्चों को बाल आरक्षक बनाने के पीछे एक प्रमुख कारण यह भी है कि घर के मुखिया के देहांत के बाद उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जा सके और पूरे परिवार का भरण पोषण हो सके।

‘प्रमुखता से हल किए जाते हैं ऐसे मामले’

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बाल आरक्षकों की नियुक्ति के मामलों को जल्द से जल्द हल किया जाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है. इच्छा रघुवंशी के पहले भी अन्य बाल आरक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है. ऐसे मामलों में हमारा उद्देश्य सिर्फ यही रहता है कि जल्द से जल्द परिवार के व्यक्ति को नौकरी मिले और उन पर आ रहे हैं आर्थिक संकट को दूर किया जा सके. इस मामले में भी हमने आवेदन दिए जाने के महज 25 मिनट में ही इच्छा रघुवंशी को बल आरक्षक के पद पर नियुक्त कर तत्काल इसके आदेश जारी कर दिए।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

नौकरी में बच्ची को मिलेगा इतना वेतन

इच्छा अभी 8 साल की है और चौथी कक्षा में पढ़ती है, हालांकि इसके बावजूद उसका नाम पुलिस कर्मचारी की लिस्ट में दर्ज हो चुका है. पुलिस नियमों के अनुसार जब, वो 10वीं कक्षा पास कर लेगी तो स्थायी आरक्षक बन सकेगी. इच्छा को मिलने वाले वेतन की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि बाल आरक्षक को नव आरक्षक से आधा वेतन मिलता है।

क्लिक करें और देखें  :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा

इसी नियम के तहत इच्छा को हर महीने 15 हजार 113 रुपए वेतन मिलेगा. साथ ही उसे महीने में एक बार थाने आकर साइन करना होगा और इस दौरान उसकी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी. 10 साल बाद जब इच्छा 18 साल की उम्र पूरी कर लेगी और 10वीं की परीक्षा पास कर लेगी, तो उसके बाद वह स्थायी आरक्षक बन पाएगी. इस दौरान पिता की पेंशन उनकी मां को मिलती रहेगी।

You Might Also Like

LakhpatiDidi : 2026-27 के लिए 2.5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

RuralDevelopment : चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से होगा संचालन – मुख्यमंत्री

WomenEmpowerment : प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

UttarakhandDevelopment : प्रदेश के समग्र विकास का आधार है सड़क 

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

TAGGED: #BraveGirl, #Bravery, #BreakingBarriers, #ChildHero, #Courage, #CourageousKid, #DaughterPower, #Determination, #DreamBig, #DreamChaser, #DreamComeTrue, #FutureCop, #FutureLeader, #GirlChild, #GirlInUniform, #GirlPower, #GirlWithBadge, #GirlWithGoals, #HeroInUniform, #Hope, #IconInMaking, #InspiringGirl, #InspiringJourney, #InspiringKid, #InspiringStory, #KidInAction, #KidWithBadge, #LeaderOfTomorrow, #LittleHero, #LittleOfficer, #MotivationalStory, #NextGenLeader, #PoliceDream, #PoliceJourney, #PoliceLife, #PoliceOfficer, #ProudParents, #RoleModel, #ShiningStar, #StarKid, #Strength, #SuperKid, #UniformDream, #WomenEmpowerment, #YoungAchiever, #YoungStar, dgp madhyaparadesh, Inspiration, madhya paradesh news, madhya pradesh police, madhyaparadesh goverment, Motivation, ProudMoment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 4, 2025 September 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article व्हाट्सएप वीडियो कॉल बैकग्राउंड बदलना हुआ आसान व्हाट्सएप वीडियो कॉल बैकग्राउंड बदलना हुआ आसान
Next Article GST में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव GST में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव | अब सिर्फ 2 GST स्लैब

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?