उत्तराखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस :- नमस्कार! आप देख रहे हैं खोजी नारद, ध्वजारोहण और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया, इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे खतरे के!
मुख्यमंत्री ने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया और माँ भारती की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी महानायकों को याद किया, आपदा पीडितों के प्रति संवेदना, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के धराली और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने पीडित परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्वास और सहायता की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है और राहत कार्य तेजी से जारी हैं, राज्य के विकास का विज़न, मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेज गति से हो रहे हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में रेड अलर्ट! भारी बारिश से तबाही का खतरा
राज्य सरकार कृतसंकल्प होकर उत्तराखंड के समग्र विकास पर कार्य कर रही है और आने वाले 25 वर्षों के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं, श्रेष्ठ उत्तराखंड का लक्ष्य, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन सहयोग के साथ ही उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बनें, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड न सिर्फ देश में बल्कि विश्व पटल पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके।

