By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandGovernment : लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > UttarakhandGovernment : लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Uncategorized

UttarakhandGovernment : लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 27 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया.

admin
Last updated: 2026/01/13 at 11:34 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandGovernment
UttarakhandGovernment लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
SHARE
Highlights
  • उप जिलाधिकारी ने विभागों से संबंधित शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए.
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं.
  • विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

UttarakhandGovernment : लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ :-  उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत विकास नगर ब्लॉक के न्याय पंचायत लांघा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 639 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायाण ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 27 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने विभागों से संबंधित शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 65, होम्योपैथिक में 91 और आयुर्वेदिक में 63 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 24 पशुपालकों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 14 प्रमाण पत्र जारी किए। रीप परियोजना 25, डेयरी 36, कृषि विभाग ने 22, उद्यान विभाग ने 12 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की।

समाज कल्याण विभाग ने 12 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 28 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त बाल विकास 22, पंचायती राज विभाग ने 09 मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग ने 15 श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

TAGGED: #GrievanceRedressal, #JanJanKeDwar, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandGovernment, 639Beneficiaries, ayurvedicmedicine, HealthCheckupFree, JandhanKiSarkar, khojinarad, LanghaNyayaPanchayat, MultiPurposeCamp, MunnaSinghChauhan, NarayanThakur, PMKisanSammanNidhi, PrashasanGaonKiOor, RationCardKYC, uttrakhand, VikasNagarBlock

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 13, 2026 January 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ParthParmar ParthParmar : देहरादून के पार्थ उत्तराखंड अंडर-14 टीम में सेलेक्ट
Next Article UJVNBoardMeeting UJVNBoardMeeting : यूजेवीएन की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?