By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देहरादून में 400 किलो नकली पनीर पकड़ा, ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से किया नष्ट:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > देहरादून में 400 किलो नकली पनीर पकड़ा, ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से किया नष्ट:
तत्काल प्रभावदेहरादून

देहरादून में 400 किलो नकली पनीर पकड़ा, ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से किया नष्ट:

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
4 Min Read
400 kg fake paneer caught in dehradun
400 kg fake paneer caught in dehradun
SHARE

इसी क्रम में एफडीए की दो टीमों ने सुबह अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया।

Contents
इस तरह करें पहचान:रबड़ का पनीर:पनीर में यूरिया और डिटर्जेंट तो नहीं:

इस दौरान 400 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया।

जिसे नगर निगम की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से नष्ट किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।

दून व आसपास के क्षेत्रों में राज्य के बाहर से सप्लाई होने वाले दूध व दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमें गठित की गई।

पहली टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जीसी कंडवाल व दूसरी टीम का नेतृत्व गढ़वाल मंडल उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत ने किया।

टीम ने एफडीए विजिलेंस के साथ अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर दूध व दुग्ध उत्पादों की जांच की।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि टीम ने धर्मपुर-डांडा स्थित एक स्टोर में छापा मारा, जिसमें एक कमरे में डीप फ्रिजर में धर्मेंद्र व शुभम नाम के व्यक्तियों ने दो कुंतल पनीर रखा हुआ था।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पनीर इरशाद नाम का व्यक्ति रामपुर मनिहारान, सहारनपुर से लाया था।

जिसको प्राइवेट वैन से देहरादून व मसूरी के होटलों व रेस्तरां में सप्लाई किया जाना था।

पनीर रिफाइंड तेल, आरारोट आदि मिलाकर तैयार किया गया था।

वहीं, छह नंबर पुलिया पर अफजल व पिंकू कुमार नाम के दो व्यक्तियों से वैन में लाया जा रहा दो कुंतल पनीर भी एफडीए की टीम ने पकड़ा।

इस तरह अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार कुंतल मिलावटी पनीर को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया।

इसके अलावा पनीर, मावा व मसाला के आठ सैंपल एकत्र कर गुणवत्ता जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे गए हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान चलाने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू रावत, रमेश सिंह, संजय तिवारी, विजिलेंस इंस्पेक्टर जगदीश रतूड़ी व कांस्टेबल योगेंद्र भी शामिल रहे।

इस तरह करें पहचान:

पनीर को खरीदने से पहले उसका शुद्धता चैक करने का बेहद आसान तरीका है।

इसके लिये दुकानदार से पनीर छोटा से सैंपल मांग लें।

इसके बाद पनीर को हाथ पर रखकर मसल कर देखें।

यदि पनीर ज्यादा मुलायम है और टूटकर बिखर रहा है तो समझा जायें कि पनीर नकली है।

दरअसल ये रुई जैसा मुलायम पनीर मिल्क पाउडर से बनाया जाता है, जो प्रैशर नहीं सह पाता और बिखर जाता है।

रबड़ का पनीर:

पनीर ज्यादा सख्त भी नहीं होना चाहिए।

अगर पनीर जरूरत से ज्यादा टाइट है और रबड़ की तरह खिंच रहा है तो भी सावधान हो जायें।

इसके लिये आयोडीन की मदद से पनीर को चैक कर सकते हैं।

सबसे पहले पनीर को पानी में उबालें और उसे ठंडा कर लें।

इसके बाद ठंडे पनीर में आयोडीन का सप्लीमेंट या नमक भी डाल सकते हैं।

आयोडीन ड्रॉप डालने के बाद कुछ समय के लिये पनीर को छोड़ दें।

अगर पनीर कहीं से भी नीले रंग का हो रहा है तो यह भी नकली पनीर है, जो दूध में कैमिकल आदि डालकर बनाया जाता है।

इसे खाने से सेहत भी बिगड़ सकती है।

पनीर में यूरिया और डिटर्जेंट तो नहीं:

त्यौहारों के वक्त बाजार में कुछ दुकानदार अच्छा मुनाफा कमाने के लिये जनता की सेहत से खिलवाड़ करते हैं।

बता दें कि कई बार यूरिया और डिटर्जेंट का दूध आर पनीर बेचने के मामले सामने आते रहे हैं।

ये आपको देखने और खाने से पता नहीं चलेगा, बल्कि सेहत के बिगड़ने के बाद ही शरीर से इसके संकेत मिलेंगे।

आप चाहें तो खाने से पहले ही इसकी जांच कर सकते हैं।

You Might Also Like

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP

UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !

JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 April 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand farmers commission उत्तराखण्ड किसान आयोग प्रतिनिधी मंडल ने कृषि संग्राहलय का किया अवलोकन:
Next Article this area of ​​dehradun has been declared a tea garden देहरादून का ये क्षेत्र चाय बागान घोषित, नए निर्माणों पर रोक से लोगों में मची खलबली:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?