By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: 20 गर्लफ्रेंड, 2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > 20 गर्लफ्रेंड, 2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल
उत्तर प्रदेश

20 गर्लफ्रेंड, 2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल

चलिए आपको बताते हैं इस VIP क्रिमिनल के कांड के बारे में.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:04 PM
admin
Share
5 Min Read
2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल
2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल
SHARE
Highlights
  • महिला से बनाए संबंध.
  • दो बीवियां! पहली 23 साल बड़ी थी…
  • आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले.

20 गर्लफ्रेंड, 2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल : वह महिलाओं का धर्म देख कर अपना नाम बदलता, महिला हिन्दू है तो राहुल और रिक्की. वहीं अगर महिला मुस्लिम है तो वह नौशाद बन जाता. इतना ही नहीं इस महाशय की दो बीवियां, 20 गर्लफ्रेंड और 10 महिलाओं से शारीरिक संबंध भी रह चुके हैं. इनके कारनामे ऐसे हैं कि बड़े से बड़ा इंसान धोखा खा जाए. कहानी कुछ समझ नहीं आई? कोई बात नहीं… चलिए आपको बताते हैं इस VIP क्रिमिनल के कांड के बारे में।

Contents
दो बीवियां! पहली 23 साल बड़ी थी…10 महिलाओं से संबंधमहिला से बनाए संबंधआपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

सम्भल में वह अपने एक पुलिस कांस्टेबल दोस्त के साथ रुका हुआ था. कुछ वक्त बाद 2019 के लोकसभा चुनाव की वजह से उसके दोस्त को मध्य प्रदेश जाना पड़ा और गलती से उसकी वर्दी सहित बाकी सामान का बैग नौशाद के पास छूट गया. बस यहीं से नौशाद का खेल शुरू हो गया. वह अपने दोस्त की वर्दी लेकर मुजफ्फरनगर आ गया।

दो बीवियां! पहली 23 साल बड़ी थी…

मुजफ्फरनगर आते ही उसने अपने कारनामे शुरू कर दिया, वह वर्दी पहनता और खुद को एसओजी कांस्टेबल बताता. इतना ही नहीं नौशाद के पहली बीवी उससे 23 साल बड़ी है और दूसरी बीवी मुजफ्फरनगर के ही सिविल लाइंस इलाके में रहती है. अब नौशाद ने वर्दी की आड़ में महिलाओं को निशाना बनाना शुरू किया.नौशाद ऐसी महिलाओं की तलाश करता, जो या तो विधवा हैं या फिर किसी वजह से अपने पति से दूर रह रही हैं. वह धीरे-धीरे महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाता और फिर प्यार का झूठा नाटक करता. इस तरह उसने दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर ,मथुरा, संभल, मुजफ्फरनगर के साथ ही मेघालय और असम सहित चार राज्य में उसने महिलाओं को फसाया था. उसने अपना नाम बदलकर करीब 20 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया था।

10 महिलाओं से संबंध

पुलिस पूछताछ में नौशाद ने कबूल किया कि इनमें से 10 महिलाओं के साथ उसके शारीरिक संबंध थे. उसे यूपी पुलिस का कांस्टेबल समझकर महिलाएं आसानी से उसके ऊपर भरोसा कर लेती थीं. वह कभी राहुल त्यागी बनकर मिलता, कभी रिक्की त्यागी तो कभी नौशाद त्यागी. इतना ही नहीं, वर्दी की आड़ में नौशाद अवैध तरीके से पैसे भी कमाता था. आसपास के लोगों पर अपनी धौंस जमाने के लिए उसने कुछ पुलिस वालों से भी दोस्ती की और अक्सर उन्हें दावत देने के बहाने उनके साथ इलाके में घूमता.नौशाद की पोल तब खुली, जब उसने एक विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया. पति के निधन के बाद यह महिला दुकान चलाती थी. एक दिन नौशाद, वर्दी पर राहुल त्यागी की नेम प्लेट लगाकर उससे मिला और लगातार दुकान पर जाने लगा. इस प्रकार उसने महिला से प्यार का नाटक किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

महिला से बनाए संबंध

शादी का वादा करके उसने महिला के साथ संबंध बनाए. फिर उसने महिला को एक झूठी कहानी सुनाकर, उससे लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये ऐंठ लिए. महिला उसके ऊपर पूरा भरोसा करने लगी थी और बाद में करीब 3 लाख रुपये के गहने भी उसे दे दिए. लेकिन, जब नौशाद शादी करने के नाम पर उसकी बातों को टालने लगा तो उसे शक हुआ.जब महिला को धोखे का अंदाजा हुआ तो वह महिला पुलिस के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 1 जुलाई को नौशाद को गिरफ्तार कर लिया. नौशाद अब नए शिकार की तलाश के लिए किसी और शहर में भागने की फिराक में था।

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले

पुलिस ने बताया कि, मुजफ्फरनगर के चरथावल का रहने वाला 32 साल का नौशाद त्यागी पिछले लगभग तीन साल से बेखौफ होकर वर्दी की आड़ में अय्याशी कर रहा था. जब उसकी हरकतें सामने आईं तो पुलिस अफसर भी हैरान हैं. उसके मोबाइल में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं, जो उसके गुनाहों के सबूत हैं. उसने अलग-अलग नाम की नेम प्लेट भी बनवा रखी थी.पुलिस ने नौशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज जेल भेज दिया है. उसके मोबाइल में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं. साथ ही उसके पास से वो वर्दी बरामद की गई है, जिसे पहनकर वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandPolice : वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) वायरल – DGP सख्त

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

TAGGED: #BigExpose, #ControversyAlert, #CorruptionExposed, #DarkTruth, #DoubleLife, #DramaUnfolded, #FamilyDrama, #IndiaHeadlines, #LoveAndLies, #NewsUpdate, #PoliceNews, #RealStory, #RelationshipScandal, #ScandalAlert, #ShockingAffair, #ShockingTruth, #TrendingStory, #ViralControversy, #ViralIndia, #viralnews, 2 बीवियां और वर्दी में खेला गंदा खेल, 20 गर्लफ्रेंड, 20girlfriends, betrayalnews, breakingheadline, breakingnews, caughtinuniform, cheatstory, dirtygame, emotionalscam, extramaritalaffairs, extramaritaldrama, girlfriendsaga, indiaexclusive, khoji narad, khoji narad breaking news, loveaffairdrama, loyaltybreach, marriedman, mediaexpose, Nationalnews, officerexposed, policeaffair, policecontroversy, scandalinuniform, scandalouslife, sensationalreveal, seriousallegation, ShockingNews, trendingdrama, twistedstory, uniformabuse, uniformscandal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 July 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article khoji Narad Exclusive khoji Narad Exclusive “एयर इंडिया प्लेन क्रैश
Next Article कोरोना वैक्सीन कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही अचानक मौत ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?