By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में Corona के 15,940 नये मामले, 20 की मौत, जानें अपने राज्य का हाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में Corona के 15,940 नये मामले, 20 की मौत, जानें अपने राज्य का हाल
राष्ट्रीय

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में Corona के 15,940 नये मामले, 20 की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
5 Min Read
देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं
देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं
SHARE

Coronavirus Updates Today : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 15,940 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी दौरान 20 मरीजों की और मौत हुई है. कोरोना के नए मामलों में आई तेजी के साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्‍या भी बढ़कर 90 हजार के पार चली गयी है. देश में अब एक्‍टिव केस 91,779 हो गये हैं. वहीं संक्रमण दर 4.39% पर पहुंच गई है.

Contents
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ाबिहार के 23 जिलों में मिले कोरोना के 152 नये मरीजछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 82 नये मामलेमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,205 नए मामलेकोविड-19: दिल्ली में 1447 नये मामले, एक की मौतजम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामलेओडिशा में कोविड-19 के 61 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंची. वहीं, संक्रमण से 20 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,974 हुआ. देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 88,284 से बढ़कर 91,779 हो गई है.

बिहार के 23 जिलों में मिले कोरोना के 152 नये मरीज

बिहार में पिछले 24 घंटों 152 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ये नये संक्रमित राज्य के 23 जिलों में पाये गये हैं. सर्वाधिक 85 नये कोरोना पटना जिले में मिले हैं. इसके अलावा भागलपुर जिले में 10, मुजफ्फरपुर में आठ, बांका में छह, कटिहार में पांच, सहरसा, समस्तीपुर व सीतामढ़ी में चार-चार, गया व सुपौल में तीन-तीन, नालंदा, अरवल, खगड़िया, किशनगंज, सारण व बेगूसराय में दो-दो और अररिया, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, शेखपुरा व सीवान में एक-एक नये संक्रमित पाये गये.

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 82 नये मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 82 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,552 हो गई है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज छह व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 65 लोगों ने घर में आइसोलेशन की अवधि पूरी की. राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,205 नए मामले

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,205 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,54,445 हो गई जबकि तीन और मरीजों की महामारी से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,896 हो गई. राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5,218 मामले दर्ज किए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी.

कोविड-19: दिल्ली में 1447 नये मामले, एक की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 1447 नये मामले मिले, जबकि कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) गिरकर 5.98 प्रतिशत रह गई है. संक्रमण के सभी नये मामलों का पता एक दिन पहले की गई 24,203 लोगों की जांच के बाद लगा. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 19,28,841 हो गई है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,934 नये मामले दर्ज किये गये थे और इससे किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन तब संक्रमण दर 8.10 प्रतिशत थी.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,677 हो गई. अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में 35 और कश्मीर में 19 मामले सामने आए. बीते 24 घंटे में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतकों की संख्या अब भी 4,755 है.

ओडिशा में कोविड-19 के 61 नए मामले

ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 61 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,89,129 हो गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,126 पर ही स्थिर है.

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 June 25, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pregnancypregnancy प्रेगनेंसी में कोयला खाने से क्या होता है , यह पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
Next Article दो वर्षों बाद देवघर में लगने वाला श्रावणी मेला कोविड संक्रमण Jharkhand News: श्रावणी मेला में जरूरी होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, चीफ सेक्रेटरी ने दिये निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?