भारी बारिश ,आपदा जैसे हालात में डीएम दफ्तर पहुंचे 122 फरियादी :- जिलाधिकारी सविन बसंल के जनता दर्शन कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 122 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का डीएम बंसल ने मौके पर समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व0 पति ने 10 लाख का लोन लिया था। उनकी मृत्यु से पहले उन्होंने 03 तीन लाख से अधिक ऋण जमा कर लिया था। इसके बाद बैंक द्वारा डराने पर किसी तरह मैंने अपने रिश्तेदारों से मदद लेकर 9.30 लाख बैंक का ऋण जमा कर दिया है, लेकिन फिर भी बैंक पैसे मांग रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं महाप्रबंधक डीसीबी को जांच कर विधवा महिला की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
वही विधवा निशा कोहली ने बताया कि पडोसी हमें अपनी दीवार पर प्लस्तर नही करने दे रहा। दो लाख की मांग कर रहा है। दीवार पर प्लस्तर न होने पानी आ रहा है जिससे दीवार पर करंट का खतरा बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने और 3 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
सोनम राजौरी ने बताया कि उसके पति मसूरी नगर पालिका में पर्यावरण मित्र के पद कार्यरत थे। 11 वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी मृतक आश्रित के रूप में उन्हें न तो नौकरी मिली और ना ही पेंशन दी जा रही है। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं बंजारावाला निवासी अनूप कुमार, भगत सिंह कॉलोनी निवासी एजाजुद्दीन, बबलू शोय, सुशील युसूफ आदि ने अपनी बीमारी का उपचार, कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। एमडीडीए कॉलोनी निवासी सपना बिष्ट ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिलाने की गुहार लगाई।
वहीं एक बुजुर्ग महिला गीता देवी ने डीएम से फरियाद लगाई कि किरायेदार द्वारा किराया नही दिया जा रहा है तथा मारपीट की जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। शांति विहार निवासी सतेश्वरी देवी ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनाई की उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है 2 पोते के पालन पोषण का भार उन पर है वृद्धावस्था पेंशन को भटक रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।
यह ख़बर भी पढ़ें :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम विनोद कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

